News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: गैगेस्टर के अभियुक्तो पर प्रशासन की नकेल, 64 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति जब्त

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 6, 2022  |  11:19 PM

1,524 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गैगेस्टर के अभियुक्तो पर प्रशासन की नकेल, 64 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति जब्त

वेद प्रकाश मिश्रा/राज पाठक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी कसया कुशीनगर पीयूषकान्त राय के नेतृत्व में गैगेस्टर/माफियाओं के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज 6 मई शुक्रवार को थाना अहिरौलीबाजार पुलिस द्वारा न्यायालय जिलाधिकारी कुशीनगर के वाद संख्या 1032/2020 से सम्बन्धित गैगेस्टर के अभियुक्त लाल बहादुर निषाद पुत्र गंगा निषाद साकिन सुबोधिया खुर्द थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर द्वारा अवैध रूप से अर्जित किये गये अचल सम्पत्ति खाता संख्या 126 में अभियुक्त का अंश कीमत लगभग 4 लाख रूपये तथा वाद संख्या 1052/2020 से सम्बन्धित गैगेस्टर के अभियुक्त अक्षयवर चौधरी पुत्र रामकिशोर चौधरी साकिन बढया बुजुर्ग थाना कोतवाली हाटा जनपद कुशीनगर द्वारा अवैध रूप से अर्जित किये गये अचल सम्पत्ति खाता संख्या 125 में अभियुक्त का 1/6 अंश निर्धारण करते हुए कीमत लगभग 60 लाख रूपये अर्थात कुल 64 लाख रूपये की अवैध सम्पत्ति की जब्ती की गयी।

पुलिस अधीक्षक द्वारा गैगंस्टर/माफियाओं के विरुद्ध यह अभियान अनवरत जारी रहेगाl अभियुक्तों से सम्बन्धित मु0अ0सं0 0064/2020 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधि0 1986 के अंतर्गत जब्तीकरण करने वाली संयुक्त टीम में विवेकानन्द यादव थानाध्यक्ष थाना अहिरौलीबाजार जनपद कुशीनगर,हे0का0 वंशगोपाल शर्मा थाना अहिरौलीबाजार,का0 अमित यादव थाना अहिरौलीबाजार, का0 शूभम यादव, का0 धर्मेन्द्र कुमार थाना अहिरौलीबाजार,म0का0 आरजू थाना अहिरौलीबाजार, म0का0 निधि त्रिपाठी थाना अहिरौलीबाजार,सुनेश्वर प्रसाद (राजस्व निरीक्षक), विश्व प्रकास (हल्का लेखपाल), रामानन्द (हल्का लेखपाल), प्रदुम्न राव ( लेखपाल),श्यामचन्द्र सिंह ( लेखपाल)आदि पुलिस व राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे l

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking