कसया/कुशीनगर। ‘राष्ट्रीय सेवा योजना’ बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर की ‘सलाहकार समिति’ का गठन एन एस एस कार्यालय में सम्पन्न हुई। सलाहकार समिति में प्रो सिद्धार्थ पाण्डेय, प्राचार्य बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय पदेन अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य पदेन सदस्य सचिव चयनित हुए।
इसी क्रम में प्रो राजेश कुमार सिंह, डॉ गौरव तिवारी, डॉ जितेंद्र कुमार मिश्र, डॉ पारस नाथ, केश्वर सिंह एवं राजेन्द्र शर्मा सदस्य के रूप में चयनित हुए।नवगठित सलाकार समिति की तत्काल एक बैठक हुई जिसमें आगामी वर्ष के कार्यक्रम का विवरण व योजनाओं का स्वरूप सचिव डॉ निगम मौर्य ने सभी के समक्ष प्रस्तुत किया। आपने प्री आर डी कैम्प,पर्यटन क्लब, पर्यटन मित्र, एडवेंचर कैम्प, स्वच्छता माह सामान्य शिविर आदि के बारे में भी सदस्यों को बताया। आपने राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के पुनर्गठन की स्थिति एवं दो वर्ष का सेवाकार्य पूर्ण कर चुके स्वयसेवकों के प्रणाम पत्र वितरण की अद्यतन स्थिति से भी सदस्यों को अवगत कराया।आज की बैठक में विशुनपुरा ग्राम की दलित बस्ती को गोंद लेने पर सहमति बनी। इस हेतु स्थानीय सभासद श्री केश्वर सिंह ने पूर्ण सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ निगम मौर्य ने सभी सदस्यों का परिचय कराया एवं आज की बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…