News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा किया- दयाराम पाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 22, 2021  |  5:57 PM

591 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अति पिछड़ा वर्ग के साथ धोखा किया- दयाराम पाल

पडरौना/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नेबुआ नौरंगिया विकासखंड के सेखुई खास स्थित आर पी सेंट्रल एकेडमी के प्रांगण में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसके मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एम एल सी दयाराम पाल रहे।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

जनसंवाद कार्यक्रम के बतौर मुख्य अतिथि दयाराम पाल पूर्व एम एल सी एंव पूर्व राज्यमंत्री अध्यक्ष पाल महासभा ने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने अति पिछड़ों के साथ धोखा किया है। उपस्थित लोगों को आगाह किया कि यदि दोबारा भाजपा सत्ता में आई तो देश में तानाशाही लागू हो जाएगा। विशिष्ट अतिथि बालेश्वर यादव पूर्व सांसद कुशीनगर ने कहा कि नहर के किनारे झाड़ झंझाड़ उगा है। सड़के टूटी हुई है प्रदेश में लूट मचा हुआ है। देश में बढ़ती महंगाई और डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। नौजवान, किसान, मजदूर आज भूखमरी के कगार पर है। सपा नेता लक्ष्मी नारायण उर्फ मिठाई लाल यादव ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज हो गया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। सम्मेलन में नथुनी कुशवाहा, आयोजक राजेन्द्र पाल, विजय प्रताप कुशवाहा,बिजेन्द्र उर्फ बबलू, प्रभुनाथ पाल, संजय सिंह ने भी सम्बोधन किया इस दौरान दिवाकर पाल, राजेश पाल, विजय प्रताप शर्मा, रामाकांत पाल, नवल किशोर पाल, कैसर जमाल उर्फ टीटू, विनय पाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत
ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया आपरेशन, मरीज की हुई मौत

खड्डा- कस्बे में संचालित है आयुष्मान हास्पिटल बुजुर्ग की मौत होने के बाद संचालक…

रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा
रुद्र महायज्ञ का हुआ आयोजन , निकाली गई भब्य कलश व शोभा यात्रा

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित भलुही ग्राम सभा में नवरात्रि के पावन पर्व…

हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking