News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: एआईएमआईएम करती है आम, अवाम के हक की बात- शफी अहमद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 23, 2022  |  8:11 PM

559 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: एआईएमआईएम करती है आम, अवाम के हक की बात- शफी अहमद
  • कुशीनगर का धरातलीय स्तर पर होगा विकास

कसया/कुशीनगर। एआईएमआईएम एक मजबूत राजनैतिक संगठन है जो आम, अवाम के हक, हकूक और सम्मान की बात करती है। विधायक बना तो कुशीनगर में आम गरीब को सुबिधायें दिलाने का प्रयास करूंगा।

उक्त बातें आल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के कुशीनगर विधानसभा प्रत्याशी व इंजीनियर शफी अहमद उर्फ बब्बू ने एक भेंट में बुधवार की सुबह अपने आवास पर कही। श्री सफी ने कहा कि बैरिस्टर व सांसद जनाब असुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व में पार्टी बखूबी अपना कार्य कर रही है और संवैधानिक ताकतों को कमजोर करने वाले दलों के सामने एक चुनौती बनकर खड़े हैं। एक सवाल के जबाब में कहा कि कुशीनगर की मिट्टी से पैदा हुआ और आज क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव मैदान में आया हूँ। जनता सच्चे व अच्छे व्यक्ति का चुनाव करे। हमारा मुकाबला झूठ, नफरत, भ्रष्टाचार से है। चुनाव जीतने पर मेरा काम जनता सुख – दुःख में शरीक होना और कुशीनगर का धरातलीय स्तर पर विकास होगा। सबके संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। प्रदेश में सर्वाधिक सीटें आल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुसलमीन जीतेगी औऱ सरकार बनाएगी। आईएएस की मेन परीक्षा दे चुके श्री सफी ने अपील किया कि स्वच्छ राजनीति में शिक्षित लोग आएं तो परिवेश बदलेगा और लोगों को न्याय मिलेगा। उन्होंने जनता से पतंग छाप पर वोट देने की अपील की। इसी क्रम में उनके सहयोग में लखनऊ से आये जेपी पाण्डेय ने कहा कि प्रदेश की सौ सीटों में 60 सीटें पार्टी जितने जा रही है। अपील किया कि कुशीनगर की जनता युवा चेहरे शफी को जिताएं। क्योकि पेशे से इंजीनियर और प्रशासनिक सेवा की समझ रखने वाले शफी कुशीनगर की तश्वीर बदल सकने का माद्दा रखते हैं। इस दौरान पूर्व प्रत्याशी व पूर्व प्रमुख महासचिव कुशीनगर शहबाज अहमद उपस्थित रहे।

ओबैसी की सभा 27 फरवरी को: आल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के कुशीनगर विधानसभा प्रत्याशी व इंजीनियर शफी अहमद उर्फ बब्बू ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब असुद्दीन ओवैसी टेकुआ टार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्होंने आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking