News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सम्मेलन की तैयारी के लिए सपा के सभी विधानसभा अध्यक्षों को किया गया निर्देशित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 20, 2023  |  8:20 PM

40 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सम्मेलन की तैयारी के लिए सपा के सभी विधानसभा अध्यक्षों को किया गया निर्देशित
  • समाजवादी पार्टी जिला इकाई कुशीनगर का आयोजित हुआ स्वागत कार्यक्रम

कुशीनगर। समाजवादी पार्टी जिला इकाई कुशीनगर द्वारा समाजवादी पार्टी की घोषित जिलाकार्यकारिणी ,विधानसभा अध्यक्ष गण एवं ब्लॉक अध्यक्ष के साथ-साथ विशिष्ट अतिथि गण का स्वागत समारोह सपा जिलाअध्यक्ष मो0 शुकरूल्लाह अंसारी की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय लोहिया भवन पर आयोजित किया गया, बैठक में सभी विशेष आमंत्रित सदस्य एवं सभी पदाधिकारी व सदस्यों का स्वागत किया गया ।

कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को संगठन नियुक्त करने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।साथ ही साथ सभी को आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी से संबंधित जोनल , सेक्टर व बूथ प्रभारी के साथ-साथ बूथ कमेटियों को यथाशीघ्र बनाकर सक्रिय करने का निर्णय लिया गया 10 दिन के अंदर जिले के सभी विधानसभा के मनोनीत पदाधिकारियों ,जोनल प्रभारी ,सेक्टर प्रभारी एवं बूथ प्रभारियों के स्वागत कार्यक्रम के साथ-साथ सम्मेलन की तैयारी के लिए सभी विधानसभा अध्यक्षों को निर्देशित किया गया बैठक में बालेश्वर यादव पूर्व सांसद , रामअवध यादव पूर्व एमएलसी, विक्रमा यादव, पूर्व प्रत्याशी राजेश प्रताप्र राव बंटी, उदय नारायण गुप्ता, विजय प्रताप कुशवाहा, वीरेंद्र सिंह सैंथवार, राजेंद्र यादव , एके बादल , सहित जिला कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष भोला यादव , संजय यादव, कैलाश चंद कनौजिया, रामअघार कुशवाहा, संजय यादव हीरालाल प्रजापति, आरती, जिला महासचिव रामेश्वर कुशवाह,जिला कोषाध्यक्ष, रामानंद गुप्ता, जिला सचिव के रूप में मनोज कुशवाहा, राम प्रताप कुशवाहा, विजय यादव,राजजकुमार चौहान के साथ-साथ विधानसभा के सभी अध्यक्ष , राजेंद्र पाल, ओम प्रकाश यादव, राकेश यादव, रविंद्र वर्मा, राजेंद्र यादव, सचिंदर यादव, निठुरी राजभर, सहित ब्लॉक अध्यक्ष गण मुमताज अली, राजेश यादव मोहम्मद नसरुद्दीन अली ,शिवालक जयसवाल,पंकज कुमार सिंह पटेल, सतीश चंद्र पाल, वाजिद अली ,अशोक कुशवाहा ,राम सुचित कुशवाहा अलाउद्दीन अंसारी नौशाद अहमद के साथ-साथ महिला सभा की जिलाध्यक्ष उषा अग्रहरि, प्रतिमा बौद्ध प्रदेश सचिव महिला सभा , तूफानी निषाद प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग रवि चौहान जिलाध्यक्ष मजदूर सभा, राकेश सिंह सैंथवार ,जिला अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग सहित चंद्रजीत यादव आदि लोग उपस्थित रहेl सभी ने अपने-अपने विचार रखे ।कार्यक्रम का संचालन पार्टी के महासचिव रामेश्वर कुशवाहा ने किया ।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking