News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सुविधा पोर्टल से सभी राजनीतिक दल ले सकते है ऑनलाइन अनुमति

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 24, 2024  |  6:32 PM

19 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सुविधा पोर्टल से सभी राजनीतिक दल ले सकते है ऑनलाइन अनुमति

कुशीनगर । लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद जफर ने अवगत कराया है कि ऑनलाइन अनुमति हेतु राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए सुविधा पोर्टल का विकास किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक दल, प्रत्याशी चुनाव से सम्बन्धित अनुमति के लिए आवेदन कर सकते है और अनुमति पत्र डाउनलोड भी कर सकते है।

सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सुविधा पोर्टल के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों और प्रत्याशियों को विभिन्न प्रकार की अनुमति समयबद्धता के साथ दी जा रही हैं। सुविधा पोर्टल पहले आओ, पहले पाओ के सिद्धांत पर पारदर्शी रूप से विभिन्न प्रकार के अनुमति अनुरोधों को निस्तारित करता है। सुविधा पोर्टल रैलियों का आयोजन करने, अस्थायी पार्टी कार्यालय खोलने, डोर टू डोर प्रचार, वीडियो वैन, हेलीकॉप्टर, वाहन परमिट प्राप्त करने और पम्फलेट वितरण आदि के लिए अनुमति प्रदान करता है। सुविधा पोर्टल (https://suvidha.eci.gov.in) के माध्यम से राजनीतिक पार्टियां और उम्मीदवार सहजता से किसी भी स्थान से, किसी भी समय ऑनलाइन अनुमति अनुरोध प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समावेशिता और सभी हितधारकों के लिए समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए ऑफलाइन सबमिशन विकल्प भी उपलब्ध हैं।

सुविधा एप आवेदकों को उनके अनुरोधों की स्थिति को रियल टाइम ट्रैक करने की सुविधा प्रदान करता है एवं प्रक्रिया में और भी अधिक सुविधा व पारदर्शिता को जोड़ता है। यह एप आईओएस और एंड्रायड प्लेटफ़ॉर्म पर भी उपलब्ध है।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking