कसया/कुशीनगर। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी द्वारा टिकट वितरण से नाराज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष पर टिकट में धांधली का आरोप लगाते हुए उनका पुतला फूंका और अपने पदों से सामूहिक स्तीफा दिया।
पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी को भेजे अपने पत्र में नाराज कांग्रेसियों ने प्रदेश अध्यक्ष् अजय कुमार लल्लू पर कुशीनगर, देवरिया सीट पर मनमानी तरीके से टिकट बांटने और किसी ब्राह्मण को टिकट नहीं देने का आरोप लगाते हुये। उन्हें स्वर्ण विरोधी बताया। स्तीफा देने वालों में जिला महासचिव उमाशंकर मिश्रा, पीसीसी प्रमोद पाण्डेय, जिलासचिव अमित मिश्रा, कलीम सिद्दीकी, प्रदेश महासचिव आरटीआई आदित्य तिवारी, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव ऋषिकेश मिश्रा, पीसीसी नरेंद्र यादव, योगेश मणि, जानकी देवी, सीताराम प्रधान, राधेश्याम पासवान, रामजी बौद्ध आदि शामिल रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…