News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: सांसद जनसुनवाई केन्द्र पर सांसद ने जनता की समस्याओं से हुये रूबरू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 20, 2021  |  5:08 PM

473 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सांसद जनसुनवाई केन्द्र पर सांसद ने जनता की समस्याओं से हुये रूबरू
  • त्वरित कार्यवाही हेतु निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक निर्देश।

कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आज जिला मुख्यालय रविन्द्र नगर धुस पडरौना स्थित सांसद जनसुनवाई केंद्र पर सांसद विजय कुमार दुबे ने जनसुनवाई के दूसरे सोमवार को जनपद के विभिन्न ब्लाक व ग्राम सभा से आये फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुन उसके त्वरित कार्यवाही हेतु निस्तारण के लिए उनके प्राथना पत्र पर निस्तारण के लिए निर्देशित किया सोमवार को जनसुनवाई केंद्र पर जनपद के हाटा कसया खड्डा नौरंगिया,सुकरौली ब्लाक सहित विभिन्न क्षेत्रों से आये महिलाओं व पुरुषों की समस्याओं को सुनकर उसका निस्तारण तुरंत किया गया।जिसको लेकर उपस्थित जनता में भारी प्रसन्नता थी।जनसुवाई केन्द्र पर राजेश वर्मा हाटा,चंदा देवी कसया, आयशा खातून नौरंगिया आद्या तिवारी पड़रौना ब्लाक क्षेत्र के फरियादी गण के मामले को सुनकर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को उनके पत्र के माध्यम व दुरभाष के माध्यम से निस्तारण हेतु निर्देशित किया।इस जनसुनवाई केंद्र पर पुलिस विभाग, राजस्व, विधुत, स्वास्थ्य सहित 200 दो सौ से ऊपर मामले आये जिसका त्वरित निस्तारण उन्होंने किया।उक्त अवसर पर पूर्व जिला महामंत्री मार्कण्डेय शाही,वरिष्ठ भाजपा नेता बंका सिंह,सतीश मणि त्रिपाठी,जिला उपाध्यक्ष सीता सिंह,मण्डल अध्यक्ष पड़रौना नगर प्रमोद शाहा,धीरज पाठक,रामनुज मिश्रा,संतोष दुबे, सांसद मीडिया प्रभारी निखिल उपाध्याय,मण्डल अध्यक्ष पिपरा महेश रौनियार, मण्डल अध्यक्ष मोतीचक रामक्यास सिंह,प्रदुम्मन तिवारी, सत्यवान सिंह,मण्डल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश दुबे,पिन्टू मिश्रा,जितेन्द्र सिंह,बालमुकुंद दुबे, प्रदीप पाण्डेय, पूर्व प्रधान विजय तिवारी,कुणाल राव,संजय यादव,संतोष जैसवाल,पिन्टू मिश्रा,ग्राम प्रधान संजीव राव,दिनेश तिवारी,धनञ्जय तिवारी,मनिन्द्र सिह,सहित काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारि गण व कार्यकर्ता गण सहित काफी संख्या में फरियादी गण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी...

संबंधित खबरें
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान
बी आर एम स्कूल सलेमगढ़ का 11वां वार्षिकोत्सव 7 फरवरी को, खेल-सांस्कृतिक कार्यक्रमों संग होगा मेधावियों का सम्मान

सलेमगढ़,कुशीनगर। सेवरही विकासखंड के ग्राम सभा सलेमगढ़ बाजार में शिक्षा के क्षेत्र में अपनी…

त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान
त्योहारों को लेकर तरयासुजान पुलिस का पैदल गश्त व सघन चेकिंग अभियान, दर्जनभर वाहनों का चालान

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान के नेतृत्व…

हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली
हरी झंडी, तेज रफ्तार और भरोसे की सौगात: कुशीनगर में यूपी-112 को मिले नए वाहन, आपात सेवा होगी और फुर्तीली

कुशीनगर।आम जनमानस को त्वरित, प्रभावी एवं सुलभ पुलिस सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में…

तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद
तरयासुजान : मोटरसाइकिल से ले जाई जा रही 8 पेटी अवैध देशी शराब बरामद

कुशीनगर। बीती देर रात्रि थाना तरयासुजान पुलिस ने मोटरसाइकिल से तस्करी कर ले जाई…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking