कुशीनगर । सोमवार को बीईओ पंकज सिंह ने नगर क्षेत्र के शिक्षकों व ग्रामीण क्षेत्र के नोडल शिक्षक संकुल तथा प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव वाले बूथों पर उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। बीईओ ने कहा कि बूथ पर आवश्यक मतदाता सुविधाएं उपलब्ध होनी चाहिए। जहां कमी हो वहां तत्काल सूचना उपलब्ध कराएं। बीईओ ने डीबीटी भरने में आ रही समस्याओं के निराकरण की जानकारी देते हुए शीघ्र डीबीटी भरने का निर्देश दिया। यू-डायस प्रपत्र को भी शीघ्र भरने का निर्देश दिया। निपुण अभियान, स्कूल चलो अभियान, आउट ऑफ स्कूल सर्वे आदि पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश दिया।
इस दौरान इंदरजीत मणि त्रिपाठी, प्रवीण पांडेय, देवेंद्र मिश्र भोला मिश्र, विनोद प्रसाद ,डॉ उमेश तिवारी, गीता चतुर्वेदी, माधव गोविंदराव, अभिनंदन आदि मौजूद रहे।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…
हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…