कुशीनगर। खड्डा विकास खण्ड के बीआरसी पर नवागत बीईओ के रूप में सत्येन्द्र पाण्डेय ने कार्यभार ग्रहण किया । इसके पूर्व श्री पाण्डेय कसया ब्लाक के खण्ड शिक्षा अधिकारी रहे। विभिन्न शैक्षिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
नवागत बीईओ सत्येन्द्र पाण्डेय ने परिचय सत्र के दौरान कहा कि बेसिक शिक्षा हेतु शासन की योजनाओं का मूर्त रुप में क्रियान्वयन उनकी प्रथम प्राथमिकता है। विद्यालयों में उन्नत शैक्षणिक वातावरण के लिए निरंतर प्रयास होगा। निपुण लक्ष्य को सर्वप्रथम प्राप्त करने के लिए उन्होंने प्रतिबद्धता जताते हुए शिक्षकों व कर्मचारियों को अपना शत- प्रतिशत योगदान देने की अपील की। बीईओ श्री पाण्डेय ने कहा कि अध्यापक अपने जिम्मेदारी का ससमय व निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए भयमुक्त वातावरण में शैक्षणिक कार्य करें, इसके लिए उचित प्रबंध किया जाएगा। इस दौरान राकेश मिश्रा, श्यामसुंदर वर्मा, अनुराग पाण्डेय, आदर्श कुमार मिश्रा, हरिवंश यादव, प्रफुल्ल कुमार शुक्ला, शिवा जी सिंह, सचिन मिश्रा, चंद्रकांत दूबे, विजय आनंद यादव, आशीष द्विवेदी, आकाश कुमार गौरव, गिरजाशंकर, अनुज कुमार और अमरजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…