कसया/कुशीनगर । स्थानीय थाना क्षेत्र के कसया नगर के गोरखपुर मार्ग पर एक मारुती कार ने बाइक को टक्कर मार दिया, जिसमे बाइक सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गये l तीनों घायल मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर हो गये l मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम कसया -गोरखपुर मार्ग पर बाइक से हिरेन्द्र नाथ तिवारी पुत्र अवधेश नाथ तिवारी (45)अपने दो पुत्रो आयुष तिवारी (12)व सूर्यांश तिवारी (10)वर्ष निवासी डुमरी टोला, थाना महुआ डीह जनपद देवरिया को लेकर कसया से घर जा रहा था, कि राणा हॉस्पिटल के समीप उसी दिशा से जा रहीं मारुती कार संख्या UP52BM4926 ने टक्कर मार दिया, जिसमे तीनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गये l
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया l बताया जा रहा हैं कि मौके से कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया l
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…