कुशीनगर। स्थानीय लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सांसद विजय कुमार दूबे मंगलवार को दोपहर में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। नामांकन में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रत देव सिंह, मत्स्य विभाग मंत्री संजय निषाद, राज्य सभा सांसद आरपीएन सिंह,कई दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री,सभी विधायकों सहित पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान एक जनसभा का भी आयोजन किया गया है।
उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी। उन्होंने बताया कि सुबह 10 बजे उदित नारायण डिग्री कालेज के मैदान में नामांकन सभा आयोजित किया जाएगा जिसमें पांचों विधानसभा के संयोजक, प्रभारी, मण्डल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र बूथ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मोर्चा, विभाग और प्रकोष्ठ के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता भाग लेंगे। नामांकन सभा के बाद दोपहर 12 बजे नामांकन जूलूस रविन्द्र नगर स्थित केन्द्रीय चुनाव कार्यालय आएगा। जहां से प्रत्याशी विजय कुमार दूबे अपने समर्थक और प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…
हाटा/कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के मां बरसाती देवी मेमोरियल स्कूल लौहझार के प्रांगण…
बोदरवार/कुशीनगर । गन्ना विकास परिषद कप्तानगंज परिक्षेत्र के गन्ना विकास समिति लिमिटेड बोदरवार में…