कप्तानगंज/कुशीनगर। गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र की अध्यक्षता में पार्टी के जिला कार्यालय पर नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत सदस्यों का सम्मानित किया गया।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि पंचायत चुनावों के बाद आगामी विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाएंगे।
मुख्य अतिथि सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की बदौलत 2022 में फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे।
जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने कहा कि केन्द्र और राज्य की जनकल्याणकारी नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास का नतीजा है कि जिला पंचायत अध्यक्ष और क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष चुनाव में कुशीनगर सहित पूरे उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचण्ड जीत हुई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री जायसवाल ने जिला पंचायत सदस्यों का आभार जताया और कहा कि सभी के सहयोग से जिले में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री सन्तोष दत्त राय ने किया।इस अवसर पर डॉ वीना गुप्ता, विवेकानंद पाण्डेय, अवधेश प्रताप सिंह, सुदर्शन पाल, विवेकानंद शुक्ल, डॉ गणेश पाण्डेय, वरुण राय सहित ब्लाक प्रमुख सेवरही अनु तिवारी, तमकुही अनुराधा राय, दुदही रमावती देवी, उर्मिला जायसवाल,मोतीचक प्रमुख प्रतिनिधि सन्दीप सिंह, विशुनपुरा विन्ध्वासिनी श्रीवास्तव,सुकरौली रंजना पासवान,हाटा प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, कप्तानगंज विशाल सिंह, खड्डा शशांक दूबे,नेबुआ नौरंगिया बिन्दु देवी और पडरौना आशुतोष सिंह’बहुगुणा’आदि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…
खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…
अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…
हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…