कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। संगठनात्मक संरचना को मजबूत और सुदृढ़ बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी आठ और नौ सितम्बर को कुशीनगर के सभी चौंतीस मण्डलों की कार्यसमिति बैठकें आयोजित करेगी। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने दी।
मीडिया प्रभारी ने बताया कि तमकुहीराज विधानसभा के तमकुहीराज और सेवरही मण्डल की बैठक आठ सितम्बर को और तरयासुजान, सिसवा नाहर व अमवा दीगर मण्डल की बैठक नौ सितम्बर को होगी। फाजिलनगर विधानसभा के फाजिलनगर तथा चौरा मण्डल की बैठक आठ सितम्बर और पटहेरवा,तुर्कपट्टी व दुदही मण्डल की बैठक नौ सितम्बर को होगी। कुशीनगर विधानसभा के कुबेरस्थान व साखोपार मण्डल की बैठक आठ सितम्बर और कुशीनगर,कसया तथा टेकुआटार मण्डल की बैठक नौ सितम्बर को होनी है।
इसी तरह हाटा विधानसभा के हाटा नगर व हाटा देहात मण्डल की बैठक आठ सितम्बर और मोतीचक, अहिरौली तथा सुकरौली मण्डल की बैठक नौ सितम्बर को होगी। रामकोला विधानसभा के रामकोला व लक्ष्मीगंज मण्डल की बैठक आठ सितम्बर और बोदरवार, कप्तानगंज तथा मथौली मण्डल की बैठक नौ सितम्बर को होगी। पडरौना विधानसभा के पडरौना नगर व पडरौना देहात मण्डल की बैठक आठ सितम्बर और कठकुइयां, विशुनपुरा तथा पिपरा मण्डल की बैठक नौ सितम्बर को तय है। खड्डा विधानसभा के खड्डा व नौरंगिया मण्डल की बैठक आठ सितम्बर और बगहीधाम व भुजौली मण्डल की बैठक नौ सितम्बर को आयोजित किया गया है।
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…