कुशीनगर । 2024 आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा कुशीनगर लोकसभा से पुनः प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद सांसद विजय कुमार दूबे गुरुवार 7 मार्च को जनविश्वास यात्रा के जरिए अपने जनसंपर्क अभियान का शंखनाद करेंगे।
यह जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि जनविश्वास यात्रा गुरुवार को सुबह 9 बजे जनपद की सीमा 15 मील से शुरू होगी उसके बाद ,सुकरौली होते हुए हाटा में सभा के बाद,हेतिमपुर,पकवाईनार, कुशीनगर होते हुए कसया के गांधी चौक पर सभा के पश्चात,बॉडीपुल,साखोपार, अर्जुनहा,जानकी नगर,सरस्वती चौक के बाद रविंद्र नगर भाजपा कार्यालय में अपराह्न 02 बजे स्वागत सभा में सम्मिलित होने के बाद जनविश्वास यात्रा सोहरौना छावनी होते हुए पडरौना सुभाष चौक पर सभा के बाद ,बाबली चौक,शुक्ल भूजौली,सूर्यनगर,पिपरा बाजार,नौरंगिया तिराहा,नेबुआ तिराहा,भूजौली,मठिया होते हुए खड्डा आयेगी जहां स्टेट बैंक तिराहा पर गल्ला मंडी के निकट सभा करने के बाद पनियहवा पहुंचेगी तथा छितौनी में यात्रा का समापन होगा।
जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने भारतीय जनता पार्टी के विधायक,पूर्व विधायक, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाक प्रमुख, नगर पालिका / नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य, भाजपा जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, मोर्चा जिलाध्यक्ष व मोर्चा पदाधिकारी तथा विभाग और प्रकोष्ठ के संयोजकों से आग्रह किया है कि सुबह 9 बजे जनपद की सीमा पन्द्रह मील पर चौराहे पर जनविश्वास यात्रा का स्वागत करने तथा रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में आयोजित स्वागत समारोह में सांसद विजय कुमार दूबे का स्वागत और जनविश्वास यात्रा में सहभागी रहने का आह्वान किया है।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…