News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: भाजपा के बागी दीपलाल ने अपना नामांकन पत्र लिया वापस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 16, 2022  |  6:54 PM

857 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: भाजपा के बागी दीपलाल ने अपना नामांकन पत्र लिया वापस
  • खुद अपने बनाये घर में मैं आग नहीं लगा सकता- दीपलाल भारती

कुशीनगर: भाजपा से विद्रोह कर विधानसभा रामकोला से निर्दल प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने वाले दीपलाल भारती अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। भाजपा हाईकमान से हुई बातचीत के बाद दीपलाल भारती ने नामांकन वापसी का निर्णय लिया और आज जिला मुख्यालय जाकर अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि श्री भारती ने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। उन्होंने पार्टी की बात मानकर मान और सम्मान रखा है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करती है।

पडरौना स्थित भाजपा कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि दीपलाल भारती भाजपा के एक समर्पित कार्यकर्ता हैं, पार्टी ऐसे कार्यकर्ता को किसी कीमत पर खोना नहीं चाहती। संगठन के लोगों के मनाने पर श्री भारती मान गए। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लिया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यह चुनाव भाजपा जीत के लिए लड़ रही है। भाजपा का पूरा परिवार चुनाव को लेकर एकजुट है। श्री भारती के मैदान में नहीं होने से यह चुनाव एकतरफा हो जाएगा। दीपलाल जी ने हमेशा पार्टी के लिए काम किया है। उनकी योग्यता और कार्यकुशलता पर प्रश्नचिह्न नहीं उठाया जा सकता। उन्होंने पार्टी की बात मानकर मान और सम्मान रखा है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी आगे बढ़ाने का काम करती है। प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री अतुल सिंह ने कहा कि दीपलाल भारती भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं। हमेशा पार्टी हित में काम किया है। चुनाव में भाजपा को सपोर्ट करने का उनका निर्णय पार्टी हित में बड़ा फैसला है।
दीपलाल भारती ने कहा कि भाजपा मेरा परिवार है, मैं पार्टी के स्थापना के समय से सक्रिय रूप से काम करता आया हूँ। भाजपा के प्रथम मण्डल अध्यक्ष के रूप में मैंने कार्य किया है। नगर पंचायत खड्डा के प्रथम चेयरमैन के रूप में मैंने कमल खिलाने का काम किया है। दो बार भाजपा से विधायक भी रहा हूँ। विगत 12 वर्षों से रामकोला विधानसभा में पार्टी संगठन का काम कर रहा हूँ। मैं पार्टी का एक जिम्मेदार सिपाही हूँ संगठन ने जो भी निर्णय लिया है मैं उसके साथ हूँ, मैंने अपने खून पसीने से पार्टी को सींचा हूँ, मैं खुद अपने बनाये घर में आग नहीं लगा सकता। भाजपा कप्तानगंज के मण्डल अध्यक्ष आनंद मिश्रा ने दीपलाल भारती को समर्थन देने पर आभार जताया।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, मंडल अध्यक्ष आनंद मिश्र, विधानसभा प्रभारी मार्कण्डेय तिवारी, वरिष्ठ नेता हरेराम गुप्त,एडवोकेट अनिल पाण्डेय,ओमप्रकाश तिवारी, राजेश कुशवाहा, मनीष शर्मा, सुमित सिंह सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

अजित यादव/न्यूज अड्डा

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking