News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मतगणना को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी

Farendra Pandey

Reported By:

Jun 3, 2024  |  6:49 PM

50 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मतगणना को लेकर भाजपा की तैयारी पूरी
कप्तानगंज/कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी ने 04 जून को मतगणना को लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली है। भाजपा ने कुशीनगर लोकसभा के 80 और देवरिया लोकसभा में आने वाले फाजिलनगर तथा तमकुही राज विधानसभा के लिए 32 मतगणना एजेंट बनाए हैं। 
उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द ने बताया कि सभी मतगणना एजेंटों को पार्टी द्वारा आवश्यक ट्रेनिंग दी गई है। कहा गया है कि सभी एजेंट मतगणना केंद्रों पर गिनती शुरू होने से आधे घंटे पहले पहुंचें और मतगणना में आखिर तक बैठे रहें। मतगणना एजेंट को गिनती के दौरान अलर्ट रहते हुए ईवीएम पर खासतौर से नजर रखने को कहा गया है‌। एजेंट से कहा गया है कि मतगणना केंद्रों पर ईवीएम की सील अच्छे से चेक करें। अगर सील ठीक नहीं है और लग रहा हो कि ईवीएम से छेड़छाड़ हुई है तो अपनी आपत्ति दर्ज कराएं‌। 
ट्रेनिंग में यह भी बताया गया है कि प्रत्येक ईवीएम के बीच एक सफेद कागज लगा होता है। अगर किसी ईवीएम में सफेद कागज नहीं है तो इसका मतलब यह है कि उसमें छेड़छाड़ हुई है और अगर ऐसा होता है तो अपनी आपत्ति दर्ज कराएं। ईवीएम मशीन उम्मीदवार और एजेंट के सामने ही खोली जाएं, इसका विशेष रूप से ध्यान रखना जरूरी है।
संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking