कुशीनगर। इन दिनों लगातार पारा गिरने से ठण्ड अपने चरम पर पहुंच गया है। बर्फीली हवाओं के चलते पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठण्ड से लोगों के दिनचर्या पर कोल्ड कर्फ्यू लागू हो गया है।
ठण्ड से बचाव के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। बीते एक सप्ताह से चारो ओर दिन रात कोहरा छाया हुआ है और भगवान भाष्कर के ओझल होने से धूप के दर्शन नहीं हो रहे हैं। ठंड के कारण महिला, पुरुष बच्चे तो दुबके हुए हैं और पशु, पक्षी ठण्ड से बेहाल हैं। नेशनल हाईवे, स्टेट हाईवे और गांवों को जोड़ने वाले मार्गों पर आगमन काफी कम हो गया है। ठण्ड से बचाव को लेकर प्रशासन ने नगर सहित गांवों में अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं लेकिन रास्तों, चौराहों, नाकों व सार्वजनिक जगहों पर अलाव के कोई खास इंतजाम नही दिख रहे हैं।
लोग खुद ही लकड़ी, गत्ते आदि को इकट्ठा कर आग ताप रहे हैं। ठण्ड में गर्म कपड़ों की मांग बढ़ने से दुकानदारों में खुशी का माहौल है। खाने पीने वाली चीजों में मांस, मछली, अंडे, गर्म पकौडे, चाट, लिट्टी, छोले, चाय, काफी की मांग भी बढ़ गयी है साथ ही साथ ठण्ड में शराब की बिक्री भी बढ़ गयी है।
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…