News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: एक से सात अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 31, 2024  |  3:13 PM

46 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एक से सात अगस्त तक मनाया जाएगा स्तनपान सप्ताह
  • बच्चों के लिए सम्पूर्ण आहार है माँ का दूध: डाॅ.सुरेश पटारिया

सुरेन्द्र नाथ द्विवेदी/ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

कुशीनगर। जनपद में शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने के जिले में एक से सात अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जाएगा। इसके तहत गर्भवती धात्री महिलाओं को स्तनपान का महत्व बताया जाएगा।बताया जाएगा कि माॅ का दूध बच्चों के लिए संपूर्ण आहार है।स्तनपान सप्ताह को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी और आशा कार्यकर्ता समुदाय के साथ सम्पर्क में रहें। तथा गर्भवती और धात्री महिलाओं को स्तनपान के लिए जागरूक करें।विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।उक्त जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ.सुरेश पटारिया ने बताया कि बच्चों के लिए माँ का दूध सर्वोत्तम और संपूर्ण आहार है।ऐसे में जन्म के एक घंटे के अंदर मां का पीला गाढ़ा दूध बच्चे के लिए अमृत समान होता है। माँ के दूध में पानी भी होता है।छह माह तक बच्चे को सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराएं। छह माह तक बच्चे को पानी भी नहीं देना है।

आज की हॉट खबर- “शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना...

उन्होंने कहा कि माँ के दूध में सभी पोषक तत्व होते हैं जो बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होता है। स्तनपान बच्चे का मौलिक अधिकार है। छह माह तक बच्चे को सिर्फ और सिर्फ स्तनपान कराने से दस्त निमोनिया जैसी बीमारियों का खतरा कम रहता है।बच्चे को छह माह बाद अनुपूरक आहार के साथ दो साल तक स्तनपान भी जारी रखना है। स्तनपान कराने से बच्चों के साथ माँ को लाभ होता है। सभी स्वास्थ्य इकाईयों पर पूरे सप्ताह बैठक आयोजित कर स्तनपान के महत्व को बताया जाएं।आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर धात्री महिलाओं को स्तनपान कराने के लिए जागरूक करें तथा सही तरीके से स्तनपान कराने के सहयोग करें।बच्चे के शुरुआती 1000 दिन जीवन की आधारशिला होती है।इस लिए स्तनपान की महत्ता बताएं।कंगारू मदर केयर ( केएमसी) देने वाली माताओं और पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती धात्री महिलाओं को डेमों करके स्तनपान का सही तरीका बताया जाए। स्तनपान कराने से माँ और बच्चे के बीच भावनात्मक लगाव होता है। ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस पर भी गर्भवती धात्री महिलाओं को स्तनपान के महत्व के बारे में विस्तार से बताया जाएं।

संबंधित खबरें
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
हनुमानगंज: वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना के जोकहिया चौराहे पर अपनी दुकान के सामने खड़ी महिला…

आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव
आध्यात्मिक उन्नति के लिए यज्ञ आवश्यक: रणधीर राव

कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा सिकटिया में स्थित राम-जानकी मंदिर गड़ेरीपटृटी के प्रांगण…

“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”
“शोले स्टाइल में टावर पर चढ़ा उपभोक्ता: ‘सिग्नल दो वरना यहीं डेरा!’—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जिले में शिकायतों के निस्तारण को लेकर एक अनोखा और चौंकाने वाला मामला…

रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख
रामनवमी पर भक्ति के साथ जागरूकता का संगम: तरयासुजान पुलिस ने ‘मिशन शक्ति’ से जगाई सुरक्षा की अलख

कुशीनगर। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी के पावन अवसर पर जहां एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking