News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, लाखो का क्षति

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 26, 2023  |  7:52 PM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ईट लदी ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर दुकान में घुसी, लाखो का क्षति

कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र कसया अंतर्गत ग्राम  कुड़वा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्राली दुकान में घुसी गयी, जहाँ चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, तो वहीं दुकान में लाखो के समान की क्षति हो गयी ।  

आज की हॉट खबर- “त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी...

मिली जानकारी के अनुसार कुड़वा दिलीप नगर गांव के समीप चौराहे के समीप  नूरहसन के मकान में भिन्न -भिन्न चार दुकाने  भाड़े पर चलती है, जिसमे  कुड़वा में आर के बी के नाम से ईंट भट्ठा चलाने वाले भट्ठे का ट्रैक्टर ट्राली  ईंट लादकर चालक फोन से  बात करते हुए तेज  गति से ट्रैक्टर ट्राली लेकर आ रहा था, कि जैसे ही वह मोड़ पर पहुँचा, अनियंत्रित होकर गाड़ी मोड़ने के बजाय सीधे दुकान में लेकर घुस गया l गनीमत ये रहा कि अभिनय हेयर सैलून और दूसरा ओमप्रकाश आभूषण  की दोनों दुकानदार दोपहर में दुकाने बंद क़र खाना खाने गये थे l जिससे कि दुकान में घुसे ट्रैक्टर ट्राली से दुकान में रखी लाखो के सामान क्षति ग्रस्त होकर रह गयी, किसी बड़ी होनी होने से टल गया, किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ lस्थानीय ग्रामीणों ने के अनुसार उक्त चालक नशे में था, और  नशे में होने के साथ-साथ  कान पर मोबाइल दबाकर बात कर कर रहा था, जिससे अनियंत्रित होकर  ट्रैक्टर ने दुकान में आभूषण रखने वाला लॉकर सहित काउंटर एवम सैलून में रखी महंगी ह्वील चेयर और काउंटर आदि नष्ट कर दिया।साथ ही दुकान भी पूरी तरह ध्वस्त हो गयी। पीड़ित दुकानदारों  ने भट्ठा मालिक को फोन क़र घटना की सूचना दीं और  दुकानों में हुए  क्षतिपूर्ति की मांग की । इस दौरान दोनों दुकानदार ट्रैक्टर ट्राली को रोके रखा रहा ।

बताया जा रहा है कि उक्त चालक को गंभीर चोटे आयी हैं, जिसे सीएचसी कसया पहुंचाया गया l दुकानदारों के अनुसार दुकान में लाखो रूपये की क्षति हुई हैं l 

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking