News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में बुद्ध इंटर कॉलेज की टीम बनी बिजेता 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2023  |  6:22 PM

34 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में बुद्ध इंटर कॉलेज की टीम बनी बिजेता 
  • प्रतियोगिता में नहीं पहुंची अन्य तहसील की टीमें 
  • सिर्फ  बुद्ध इंटर कॉलेज की टीम  रहीं मौजूद
कसया/कुशीनगर। बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर के  क्रीड़ा मैदान पर  शुक्रवार को जिला स्तरीय बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता में तहसील कसया क्षेत्र की सिर्फ  बुद्ध इंटर कॉलेज की टीम मौजूद रहीं। जिले के अन्य पांच तहसीलों की टीमें नहीं पहुंची। इस तरह बुद्ध इंटर कॉलेज की टीम विजेता घोषित की गई। टीम के खिलाड़ियों को ट्राफी देकर हौंसला अफजाई किया गया।  
बुद्ध इंटर कॉलेज के खेल शिक्षक हरिकेश सिंह ने बताया कि जिले के छह तहसीलों के बीच बालिका क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जानी थी, लेकिन कसया तहसील से केवल  बुद्ध इंटर कॉलेज की बालिका टीम मौजूद रहीं l   हाटा,तमकुही, पडरौना, खड्डा व कप्तानगंज की तहसील स्तरीय विजेता बालिका क्रिकेट टीम नहीं पहुंची। जिसके चलते स्टेडियम पर मौजूद बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर की बालिका टीम विजेता रही। टीम के खिलाड़ियों को प्रधानाचार्य उमेश उपाध्याय, कृष्ण कुमार त्रिपाठी, राजेश राय, अमरजीत मिश्र ने ट्राफी देकर हौंसला बढ़ाया।
टीम में शिवांगी भारती, आर्या त्रिपाठी, अमृता राव, अलखनंदिनी, कुमकुम सिंह, श्वेता गोंड, अनुराधा राव, रंजना आर्या, रीतिक पटेल, अमृता पुष्कर, खुशी राव, अंशिका तिवारी, वंदना गौतम, कविता सिंह,पूजा रावत आदि मौजूद रहीं।
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking