कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा सोमवार को हाटा विकास खण्ड के ग्राम सभा अहिरौली राय स्थित प्राथमिक विद्यालय पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस व स्थानीय निवासी पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक नरेंद्र नाथ त्रिपाठी का जन्मोत्सव मनाते हुए बच्चों को शिक्षण सामग्री भेंट किया गया एवं मिठाई खिलाई गयी। इस दौरान मुख्य अतिथि प्रो0 अमृतांशु शुक्ल व नयी दिशा अध्यक्ष प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने नरेंद्र नाथ त्रिपाठी को नयी दिशा की औपचारिक सदस्यता दिलाई और तत्पश्चात पौधरोपण भी हुआ।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि प्रो0 अमृतांशु शुक्ल, पूर्व प्राचार्य बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की सोच बड़ी थी और उनके लिए देश प्रथम था। उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए सर्वोच्च नौकरी का त्याग किया और आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया।अध्यक्षता कर रही प्रो0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि कुछ लोग अपने कर्मों से महान बनते हैं और फिर समूचा समाज उनका अनुकरण करता है। नेताजी ऐसे ही व्यक्तित्व थे और इसीलिए हम उन्हें आदर के साथ याद करते हैं और नमन करते हैं। डॉ0 सत्यप्रकाश ने बच्चों से नेताजी के दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वाहन किया। नरेंद्र नाथ त्रिपाठी ने बच्चों को विस्तार से नेताजी के जीवन से परिचित कराया।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती व नेताजी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन से हुआ। उपस्थित जनों का स्वागत विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो0 नसरुद्दीन, आभार उपाध्यक्ष इन्द्र कुमार मिश्र व कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र ने किया।
इस अवसर पर देवानंद गोंड, अजय शर्मा, प्रधान प्रतिनिधि रियाजुद्दीन अंसारी, पूर्व प्रधान जगरनाथ गुप्ता, कुलसुम बेगम, सीता वर्मा, अनूप कुमार, प्रीति त्रिपाठी, रमावती देवी, सुभावती देवी, मीरा देवी, संगीता शर्मा, हसनतारा इत्यादि उपस्थित रहे।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…