कसया/कुशीनगर। भारतीय जीवन बीमा निगम कुशीनगर शाखा से प्रमोशन कर देवरिया भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा न.1में सहायक शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हुए चंद्रभान कुमार को शाखा कार्यालय में सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित कर विदाई किया गया l कार्यालय से अपने साथी के विछड़ने दुख विकास अधिकारियो को तो था पर इस बात की अत्यधिक खुशी भी थी कि हमारे बीच का कोई विकास अधिकारी पहली बार इस उपलब्धि को हासिल किया है l
इस अवसर पर शाखा के पूर्व विकास अधिकारी रहे चंद्रभान जी को कलाई घड़ी और ब्रीफकेश आदि उपहार भेंट किया गया l इस दौरान विदाई समारोह को सम्बोधित करतें हुए शाखा के प्रबंधक राजकुमार राय ने कहा कि अपनों का बीच से दूर जाना कष्ट दायक होता है, परन्तु इस बात की ख़ुशी है कि हमारा एक साथी इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल किया है, जो शायद इस शाखा से विकास अधिकारी के पद से इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति है l ईसके लिये हमारी तरफ से इनके उज्जवल भविष्य की ढेर सारी शुभकामनायें और श्री भान भविष्य में और तरक्की करें l
इस अवसर पर अशोक कुमार सहायक शाखा प्रबंधक,शशिनाथ मिश्रा प्रशासनिक अधिकारी,सहायक प्रशासनिक अधिकारी शैलेश कुमार श्रीवास्तव, रजत पाण्डेय विकास अधिकारी, शशिशंकर प्रसाद विकास अधिकारी, ठाकुर अनूप सिंह उच्चश्रेणी सहायक,मनोज कुमार, सुभाष, इब्राहिम अली, इत्यादि जीवन बीमा कार्यालय के विकास अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…