खड्डा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कल नगर आगमन को लेकर प्रशासनिक अमला व्यस्था को चाक- चौबंद करने में जुटा हुआ है। सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंगलवार दोपहर बाद जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में कार्यक्रम ड्यूटी में तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संबोधित कर उन्हें अपने अपने ड्यूटी स्थल पर समय से तैनाती होने के लिए निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने पुलिस, विकास, स्वास्थ्य, पशुधन, लोक निर्माण, राजस्व सहित सभी विभागों के ड्यूटी में तैनात अधिकारियों को अपनी-अपनी ड्यूटी में मुस्तैदी के निर्देश दिए। पार्किंग, सभा स्थल, तहसील भवन का शिलान्यास स्थल, डायवर्सन, फ्लीट सहित अलग- अलग पीकेट पर मजिस्ट्रेटों, पुलिस अफसरों को निर्देशित कर उन्हें पुख्ता इंतजाम बरतने के निर्देश दिए।
सांसद विजय कुमार दूबे वह विधायक विवेकानंद पाण्डेय गांव- गांव चौपाल लगाकर व पार्टी नेताओं से अधिक से अधिक कार्यक्रम में पहुंचने की अपील कर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खड्डा नगर आगमन का पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। पोस्टरों व बैनरों से पूरा नगर पटा हुआ है वहीं विकास सहित विभिन्न विभागों के योजनाओं से संबंधित बैनर बड़े बड़े पोस्टर व बैनर जगह-जगह लगाए गए हैं।
सुकरौली /कुशीनगर।हाटा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामसभा संखापार माफी मे मंगलवार को सुबह एक…
सोमवार को विभिन्न बूथों की किया पड़ताल खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील के क्षेत्रीय निर्वाचन…
नारी सशक्तिकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सुकरौली। सोमवार को बेसिक विभाग की ओर से प्राथमिक…
कुशीनगर। प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्षनाथ पीठाधिश्वर योगी आदित्यनाथ और उनकी माता पर की…