News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पीएम के ऐतिहासिक आगमन पूर्व सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए जरूरी निर्देश

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 14, 2022  |  4:03 PM

1,233 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पीएम के ऐतिहासिक आगमन पूर्व सीएम योगी ने लिया तैयारियों का जायजा, दिए जरूरी निर्देश WhatsApp
Responsive image
  • महापरिनिर्वाण स्थली पर स्वर्णाक्षरित होगा बुद्ध का प्राकट्य पर्व
  • बुद्ध जयंती पर कुशीनगर में होगा पीएम मोदी का ऐतिहासिक आगमन
  • महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की पूजा कर चीवर चढ़ाया मुख्यमंत्री ने
  • पीएम के आगमन व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एयरपोर्ट परिसर में की अधिकारियों के साथ बैठक

मो. असलम/राज पाठक

कसया/कुशीनगर। पूरी दुनिया को सत्य, अहिंसा, प्रेम व मानवता का संदेश देने वाले तथागत भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में उनके प्राकट्य पर्व (बुद्ध जयंती या बुद्ध पूर्णिमा) के पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को स्वर्णाक्षरों में दर्ज कराने की तैयारी है। यह पहला अवसर होगा जब देश के कोई प्रधानमंत्री बुद्ध जयंती पर उनके महापरिनिर्वाण स्थली पर उनकी आराधना करेंगे। पीएम इसी दिन वाया कुशीनगर भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी (नेपाल) भी जाएंगे। सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा पर कुशीनगर में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम ऐतिहासिक बनाने में कोई कोर कसर न रहे, इसे लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को महापरिनिर्वाण स्थली पहुंच तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का सघन जायजा लिया। एक-एक बिंदु की पड़ताल की और अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के आगमन पर हर व्यवस्था चाक चौबंद होनी चाहिए।

आपके लिए और..- सलेमगढ़ में पुलिस की घेराबंदी से घबराए तस्कर, बैरियर तोड़ने...

सोमवार को कुशीनगर और लुम्बिनी की पीएम मोदी की यात्रा के मद्देनजर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, शनिवार को वाराणसी से सीधे कुशीनगर पहुंचे। उन्होंने पीएम के लिए बने हेलीपैड से लेकर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर तक पूरी व्यवस्था की बारीकी से परख की। तैयारियों का जायजा लेने के दौरान सीएम योगी ने महापरिनिर्वाण मंदिर में भगवान बुद्ध की प्रतिमा समक्ष पूजा करने के साथ ही चीवर भी चढ़ाया। इसके बाद उन्होंने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट परिसर में प्रशासन एवं पुलिस के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों और सुरक्षा इंतजाम पर चर्चा की तथा जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान माननीय सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे, माननीय सांसद देवरिया (आंशिक कुशीनगर) रमापति राम त्रिपाठी, माननीय विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, माननीय विधायक हाटा मोहन वर्मा, माननीय विधायक कुशीनगर पी0एन0 पाठक, आयुक्त गोरखपुर मंडल रवि कुमार एन0 जे0, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, ए0 डी0 जी0, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य विकास अधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ,भाजपा के वरिष्ठ नेता आर0 पी0 एन0 सिंह, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र,व सभी संबंधित अधिकारी गण तथा जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking