News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए व्यापक प्रबन्ध-एडीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 16, 2023  |  7:40 PM

594 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए व्यापक प्रबन्ध-एडीएम
  • शिकायतों के निवारण हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की गयी स्थापना
  • आमजन को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी
  • बिजली कर्मचारियों के सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

कुशीनगर। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति उ0 प्र0 द्वारा बिजली कर्मचारियों की मांगों के दृष्टिगत सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा ने कहा कि जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए व्यापक प्रबन्ध किये गए हैं।

आज की हॉट खबर- ओटी हुई थी सील, संचालक ने अस्पताल खोल कर दिया...

आमजन को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।अपर जिलाधिकारी ने कार्य बहिष्कार, हड़ताल के दौरान जनपद में निर्बाध विद्युत आपूर्ति व्यवस्था के सफल संचालन हेतु ट्रांसफार्मर की पर्याप्त उपलब्धता एवं उसके अनुरक्षण हेतु उचित प्रबंध, विद्युत आपूर्ति से संबंधित समस्त सामग्रियों का पर्याप्त भंडारण, संवेदनशील तथा अति आवश्यक सेवाओं यथा सरकारी एवं निजी अस्पताल, पेयजल आपूर्ति, एवं अन्य अति महत्वपूर्ण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु विशिष्ट निगरानी की व्यवस्था हेतु निर्देशित किया । इस क्रम में शिकायतों के निवारण हेतु कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है जिसका नंबर 05564-240590 है तथा हाइडल कंट्रोल रूम नंबर- 7054177824 है।अपर जिलाधिकारी ने कहा कि कतिपय विद्युत कर्मचारी संगठनों द्वारा आहूत सांकेतिक हड़ताल के दृष्टिगत जनपद में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

जनपद में विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से जारी है। विद्युत आपूर्ति से जुड़ी कुछ रूटीन सी शिकायतें मिली हैं, जिन्हें ठीक करा दिया गया है। अपर जिलाधिकारी ने जनपदवासियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति के लिए आश्वस्त किया।

संबंधित खबरें
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-
नवरात्रि के चौथे दिन रोटरी क्लब कुशीनगर द्वारा फलाहार का आयोजन-

कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…

36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार
36 घंटे में पुलिस का बड़ा खुलासा: डिग्गी तोड़कर उड़ाए ₹1.02 लाख बरामद, शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…

हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर
हाईवे पर दौड़ती लग्जरी कार से ‘शराब का खजाना’ बरामद, तमकुहीराज पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतरराज्यीय तस्कर

कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन
वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों ने मोहा मन

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking