News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2023  |  6:49 PM

11 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ की गयी गोष्ठी

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में आज मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस कार्यालय के सभागार में जनपद के व्यापारी बंधुओं एवं व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ बाजारों की सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के दृष्टिगत गोष्ठी आयोजित की गई।

आज की हॉट खबर- हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस...

व्यापारी बंधुओं एवं पदाधिकारियों से वार्ता कर बाजारों में होने वाली भीड़ तथा सड़कों पर दुकानदारों द्वारा सामान रखने के कारण यातायात में उत्पन्न होने वाली बाधा एवं उसके निस्तारण के संबंध में वार्ता कर आपसी समन्वय से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने की अपील की गई, तथा व्यापारीयों से अपील की गई कि सभी व्यापारी अपने-अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान, संस्थान, दुकानों में HD नाइट विजन सीसीटीवी कैमरा लगवाएं तथा उनकी दिशा एंट्री प्वाइंट व आने जाने वाले रास्ते की तरफ रखें और उन्हें समय-समय पर चेक करते रहें। इससे अपराध रोकने एवं उसका खुलासा करने में पुलिस को सहायता मिलती है l

संबंधित खबरें
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार
हाईवे पर ‘डीजल चोर गैंग’ का खेल खत्म! कसया पुलिस का बड़ा एक्शन, 5 शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर। सड़क किनारे खड़े ट्रकों व टैंकरों से डीजल चोरी करने वाले एक संगठित…

आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल
आमेलित शिक्षकों को पुरानी पेंशन स्वागतयोग्य कदम- अनिल

एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…

कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking