कसया/कुशीनगर। कुशीनगर विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी श्यामरती देवी पत्नी पीसीसी सदस्य अधिवक्ता जगदम्बा प्रसाद सिंह ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी हैं। उन्होंने जनता से जीत का आशिर्बाद मांगा व कुशीनगर के विकास का भरोसा दिया।
श्रीमती श्यामरती देवी ने कहा कि कांग्रेस ही सुशासन लाएगी। भाजपा की पोल खुल गयी है। बिना कांग्रेस के किसी की सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिलाओं का सम्मान करते हुए मुझे इस विधानसभा से प्रत्याशी बनाया है। आप सब मुझे अपना मत व आशिर्बाद देकर विजयी बनाएं। मंगलवार को कसया नगर, अहिरौली राजा, टेकुआ टार, परसहवा, नीबी डीह, पटया, भठही आदि दर्जनों गांवों में जनसम्पर्क कर जनता से जीत का आशिर्बाद मांगा।
इस दौरान पूर्व जिलापंचायत सदस्य आनन्द सिंह उर्फ सुरेश सिंह, पूर्व जिपंस जान मुहम्मद, हरिलाल यादव, दिलीप सिंह, अशोक सिंह, अजय सिंह, संजय सिंह किरण सिंह, सुमन सिंह, सलीम अंसारी, संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…