News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान, आखिर कब मिलेगी बिधुत कटौती से निजात

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 21, 2023  |  8:24 PM

90 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बिजली कटौती और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान, आखिर कब मिलेगी बिधुत कटौती से निजात WhatsApp

हाटा/कुशीनगर। मुख्यमंत्री की सख्ती भी क्षेत्र में अघोषित बिजली कटौती को रोकने के काम नहीं आ रही है । उपभोक्ता बिजली कटौती व लो वोल्टेज की समस्या से लगातार जूझ रहे है ।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

गर्मी का पारा चरम सीमा पर चढ़ा हुआ है । मौसम के रौद्र रूप व प्रचंड धूप गर्मी व उमस से जहां जन-मानस बेहाल है वहीं बिजली की अनियमित कटौती व लो वोल्टेज के चलते लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। दिन तो दिन रात में बिजली की कटौती से लोग दरवाजे पर बैठ कर बिजली का इंतजार करते दिख रहे हैं।
हाटा ग्रामीण उप केंद्र से बिजली कटौती व लो वोल्टेज से लोगों आम जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।कारण यह है कि बिजली कब आएगी और कब जाएगी की कोई समय सीमा निश्चित नहीं है। रात्रि में तो रुक- रुक कर कई बार कटौती से लोगो का हाल बेहाल है। बिजली कटौती से दैनिक दिनचर्या व पेयजल आपूर्ति सिंचाई व्यवस्था चरमरा गई है। शासन प्रशासन के दावे हवा हवाई साबित हो रहें हैं ।

गांवों में 18घंटे बिजली मिलेगी परंतु धरातल पर मात्र बारह से तेरह घंटे विद्युत आपूर्ति की जा रही है।बिजली घर पर जिस-जिस नए परिचालक की ड्यूटी लगाई गई है जब उनसे उपभोक्ता फोन पर बिजली संबंधित जानकारी पूछते है तो फोन पर ही परिचालक उल्टा जवाब देते ,और बात करने का तरीका भी गलत रहता है।फीडर और मेंटनेंस की जानकारी न होने के कारण घंटो बिजली बाधित रहती है।उपभोक्ता की शिकायत पर समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking