कसया/कुशीनगर। भारत की कम्युनिस्ट मार्क्सवादी पार्टी के कुशीनगर कार्यकर्ताओ द्वारा जिला मंत्री अयोध्यालाल श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को नगर स्थित पार्टी कार्यालय पर भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया l पार्टी कार्यकर्ताओ ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों व देश की आजादी में उनके योगदानो का अनुसरण किया l इस मौके पर जिला मंत्री श्री श्रीवास्तव ने कहा कि भगत सिंह ईमानदार, सच्चा एवं समाजवादी देश भक्त थे l बच्चपन से उनके अंदर देश भक्ति कूट -कूट कर भरी थी l जलिया वाला बाग कांड ने भगत सिंह को झकझोर कर रख दिया था l भगत सिंह का मानना था कि क्रांति की तलवार विचारों की शान पर तेज होती है l सत्ता सीन बहरी अंग्रेजी सरकार को जगाने के लिए भगत सिंह ने असेम्बली में बम फेका था l जलिया वाला बाग कांड के दोषी जनरल डायर की हत्या भगत सिंह द्वारा करने कारण उनको अंग्रेजी सरकार द्वारा 23मार्च 1931 को फांसी दे दी गयी थी l आज भगत सिंह हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनके विचार व देश के लिए योगदान सदैव जीवंत रहेंगे l अन्य वक्ताओं ने कहा कि आज समाजवादी क्रांति की जरूरत है l
भगत सिंह के बलिदान को 90वर्ष पुरे हो गये है, लेकिन उनके पराक्रम व देश भक्ति की गाथा समाजवादी एवं देश भक्त आज भी गाते है, और भगत सिंह के सपनो को साकार करना चाहते हैं l जातिवादी एवं सांप्रदायिक सोचो से ऊपर उठकर किसानो, मजदूरों व महिलाओ के सम्मान के लिए बढ़ चढ़कर काम करना होगा तथा भगत सिंह के आदर्शो एवं विचारों को नौजवानो तक पहुँचाना होगा l आजादी के बाद हासिल हुईं संविधान के तहत लोकतान्त्रिक अधिकारों को बचाना होगा l कार्यकर्ताओ ने भगत सिंह के विचारों को अनुसरण करने का संकल्प लिया l इस अवसर पर का. इदरीश,का. कैलाश गिरी, का. शाकिर अली,का. रामनरेश यादव, का. कैलाश गोंड,का. बेचू गुप्ता, का. लक्ष्मी गिरी,का. जवाहर शर्मा,का. रामबहाल सिंह, का. गेंदा सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहें l
कसया, कुशीनगर। नवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कलश गेस्ट हाउस में रोटरी…
कुशीनगर। जनपद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 36 घंटे के भीतर मोटरसाइकिल…
कुशीनगर। जिले की तमकुहीराज पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए लग्जरी कार से…
अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार क्षेत्र के बरवा बाबू में स्थित कैलाश शाही स्मारक इंटर कालेज…