News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सीसीटीवी कैमरे से लैस हुए जिले के सभी थाने, फरियादियों के हक की निगरानी करेगी तीसरी आंख

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 25, 2023  |  11:02 AM

200 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सीसीटीवी कैमरे से लैस हुए जिले के सभी थाने, फरियादियों के हक की निगरानी करेगी तीसरी आंख

कुशीनगर। जिले के सभी थाने सीसीटीवी कैमरे से लैस हो चुके हैं। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने सभी थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्देश दिया था। जिसके बाद जिले के सभी थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। थानों और कोतवाली में कार्यालय व परिसर के अधिकांश भाग कैमरे की जद में है। विभाग की ओर से एक माह तक रिकार्डिंग को सुरक्षित रखा जाता है। थानों और कोतवाली में शासन स्तर से परिसर में सीसी कैमरे लगाये जाने के निर्देश दिये है। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के जिलेभर के समस्त थानों और कोतवाली को सीसी कैमरों से लैस कर दिया गया है। जिले में महिला थाना व पर्यटक थाना को मिलाकर कुल 22 थाने संचालित हैं। इन थानों में पहले से एक या दो सीसीटीवी कैमरे लगे हुये थे । कुछ थानों में एक दशक पूर्व कैमरा लगने के कारण काम नहीं कर रहे थे।

आपके लिए और..- युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप...

आपको बता दे, कई बार थानों में बवाल और अराजक तत्वों के हंगामा और पुलिसकर्मियों से बदतमीजी देखने को मिलता हैं. उन पर भी कोई ठोस सबूत न होने से कार्रवाई नहीं हो पाती है. कुशीनगर में अब ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि जिले के सभी थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस हो गए है. वहीं, कई बार पुलिसकर्मियों पर भी फरियादियों से बदतमीजी करने के आरोप लगते है. कई बार थानों में फरियाद न सुने जाने का मामला उच्च अधिकारियों तक पहुंचता है लेकिन फरियादियों के पास उन आरोपों का कोई सबूत नहीं होता. सबूत के अभाव में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पाती थी.

एसपी कुशीनगर धवल जायसवाल ने बताया
कि जिले के सभी थानों में पांच से छः सीसीटीवी कमरे लगवाए है. जिससे थानों में पुलिस के हर एक्शन पर निगरानी रखी जा सके. पुलिस कप्तान ने कहा, कई बार पुलिस की फरियादियों से अभद्रता की शिकायत आती है. कैमरे लग जाने से अब पुलिसकर्मी भी हमारी नजर में हैं और फरियादी भी हमारी नजर में हैं. जिससे पुलिस पर मिथ्या आरोप नहीं लग पाएंगे.

फरियादियों के लिए ये है राहत की बात
फरियादियों के लिए राहत की बात ये है कि अब थानों पर पुलिसकर्मी मनमानी नहीं कर पाएंगे. पुलिस कर्मियों को अब फरियादियों के साथ सलीके से पेश आना होगा. शिकायत लेकर पहुंचे लोगों से बदतमीजी करना पुलिसकर्मियों पर अब भारी पड़ेगा. वहीं, थानों और कार्यालयों में काम के बजाए अराम तलबी भी नहीं हो पाएगी क्योंकि अब पुलिसकर्मियों की निगरानी तीसरी आंख से हो रही है.कुशीनगर जिले के सभी थानों को सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर
कविवर कामता प्रसाद रसविंदु सम्मान से सम्मानित हुए कुशीनगर के डाo इम्तियाज समर

बोदरवार, कुशीनगर :- हिंदी साहित्य में अच्छा योगदान देने वाले तथा अपनी रचनाओं से…

युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव
युवाओं के दम पर लड़ेंगे आगामी विधानसभा चुनाव- अभय प्रताप राव

हाटा कुशीनगर, स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज के मैदान में आगामी 18…

गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत
गैंडे की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत

बंधे के समीप खेत में दिखा विशालकाय गैंडा वन विभाग ने पदचिह्नों की जांच…

धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद
धर्मांतरण के मामले में दो गिरफ्तार, बाइक बरामद

हाटा कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking