News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Rape News/कुशीनगर: हैवान चाचा ने किया डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप…रोने लगी तो खून से लतपथ धान के खेत में फेंककर भागा

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 30, 2022  |  1:28 PM

4,109 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Rape News/कुशीनगर: हैवान चाचा ने किया डेढ़ साल की बच्ची के साथ रेप…रोने लगी तो खून से लतपथ धान के खेत में फेंककर भागा

कुशीनगर। जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते एक गांव में डेढ़ साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वहीं वारदात को अंजाम देने बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। बताया जाता है कि घर में बच्ची खेल रही थी, तभी आरोपी उसे बहाने से खेत में ले गया। उसके साथ गंदा काम किया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से ब्लड आने लगा तो उसे खून से लतपथ धान के खेत में फेंककर फरार हो गया। इधर घरवाले बच्ची को ढूंढ रहे थे, जब वह खेत में पहुंचे तो मामले का खुलासा हुआ। रेप का आरोप रिश्तेदारी में आए 22 साल के युवक पर लगा है.

मिली जानकारी के अनुसार, विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला युवक अपने रिश्तेदार के घर शाम करीब सात बजे पहुंचा। वहां रिश्ते में लगने वाली भतीजी (डेढ़ साल) की बच्ची को भाभी से मांगकर खेलाने के बहाने साथ ले गया। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिवार के लोगों को चिंता हुई। लोगों ने युवक की तलाश की तो उसका पता नहीं चला। परेशान हालत में बच्ची के परिजन युवक के घर पहुंचे। वह अपने घर पर नहीं था। इससे लोगों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। बच्ची के लापता होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।

पुलिस ने किसी तरह से युवक को तलाश करके उसके साथ सख्ती बरती। तब उसने बताया कि बच्ची को वह धान के खेत में फेंक आया है। परिजनों की मदद से तत्काल पुलिस ने बच्ची को सीएचसी पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने बच्ची ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर बच्ची के परिजनों से जानकारी ली।

इस संबंध में एसपी धवल जायसवाल ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभियुक्त को सजा दिलाने के लिए पुलिस कोर्ट में मुकदमे की पैरवी करेगी।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking