News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चाकू मारकर ठेके के मुनीम की हत्या

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2022  |  12:49 PM

1,505 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar Crime News/कुशीनगर: चाकू मारकर ठेके के मुनीम की हत्या
कुशीनगर। जिले के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र मुजडीहा गांव में एक देसी शराब की दुकान पर काम करने वाले सेल्समैन की रविवार रात को हत्या कर दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर दो अज्ञात हत्यारो पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. परिजन इस मामले को उधार से जोड़कर देख रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला अहिरौली थाना क्षेत्र के मुजडीहा चौराहे पर स्थित सरकारी देसी शराब दुकान का है यहाँ महराजगंज जनपद के थाना कोतवाली सदर, नदुआ गांव निवासी जानकी देवी की शराब की दुकान पांच वर्षो से चल रही है। शराब के दुकानका देखभाल जानकी देवी के दूसरा नंबर का बेटा व्यासमुनि यादव (35) करता था जो दुकान में ही रहता था. रविवार की देर रात लगभग 11.30 बजे व्यास मुनि शराब की दुकान बंद कर सामने रखे लकड़ी के तख्ते पर बैठकर भोजन कर रहा था। तभी एक बाइक पर सवार दो व्यक्ति आये। किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद दोनों अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू निकाल कर उस पर कई वार कर दिया। इस दौरान मुनीम के हेल्पर कुछ ही दूर स्थित कमरे में थे। जब तक वह बाहर आते, हत्यारे फरार हो गए थे । सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक पंकज गुप्ता अपने हमराहियों के साथ रात में ही घटनास्थल पर पहुंचे। लहूलुहान व्यसमुनि को पास के अस्पताल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking