News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अधिकारियों की विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  1:27 PM

682 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अधिकारियों की विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित की गयी
  • बैठक में जनपद में पराली के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पराली प्रबंधन हेतु निर्देशित किया गया

कुशीनगर।कल देर रात अधिकारियों की विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई।बैठक में पराली प्रबंधन समीक्षा की गई जिसमें उप कृषि निदेशक आशीष कुमार को जिलाधिकारी ने जनपद में पराली के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए पराली प्रबंधन हेतु निर्देशित किया। इस क्रम में जिला पंचायती राज अधिकारी अभय यादव को ग्राम प्रधानों से समन्वय स्थापित कर लोगों में पराली हेतु जागरूकता फैलाए जाने को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी ने लेखपाल के माध्यम से भी ग्राम प्रधान से समन्वय स्थापित करके इस हेतुक लोगो मे जागरूकता प्रसार व पराली जलाए जाने पर रोक लगाए जाने के निर्देश दिए गए।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

बैठक में उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार से ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवर, पुस्तकालय, खेल का मैदान, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र आदि की रिपोर्ट ली गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि वैसे पंचायत भवनों को चिन्हित किया जाए जिसमें पुस्तकालय बनाया जाना है, निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्रों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि खंड विकास अधिकारी ग्राम सचिवों के माध्यम से निर्माणाधीन आंगनवाड़ी केंद्र व वैसे ग्राम जहां आंगनवाड़ी केंद्र अभी तक नहीं है उनका पता लगाएं व सूची उपलब्ध कराएं।हेल्थ एटीएम के बारे में जिलाधिकारी ने कहा कि 14 विकास खंडों में एक-एक हेल्थ एटीएम लगाए जाएं। जिला पंचायती राज अधिकारी बड़े ग्राम पंचायतों की सूची सौपे जहां हेल्थ एटीएम की स्थापना की जाएगी।ग्रामीण क्षेत्रों में जहां डेंगू के मामले बढे हुए हैं वहां नियमित तौर पर फागिंग करवाएं जाने के निर्देश जिला पंचायत राज अधिकारी को दिए गए। जिलाधिकारी ने एडीओ पंचायत को फागिंग मशीन की संख्या बढ़ाने को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि अगले 07 दिनों के अंदर फागिंग मशीन खरीदें। गाँवो में नियमित तौर पर फॉगिंग कराई जाए।ग्राम पंचायतों में कूड़े के एकत्रीकरण हेतु जिला पंचायती राज अधिकारी को जिलाधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि गांव स्वच्छ हो, यंत्र तत्र कचड़ा ना पाया जाए। इसके लिए सफाई कर्मी नियमित तौर पर गांव की सफाई करें।

ऑपरेशन कायाकल्प के तहत जिलाधिकारी महोदय द्वारा खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि विद्यालयों में आधारभूत सुविधाएं को जल्द से जल्द उपलब्ध कराया जाए। इस संदर्भ में विद्यालयों में फर्नीचर की व्यवस्था पर उन्होंने काफी जोर दिया और कहा कि जहां-जहां फर्नीचर नहीं है वहां खंड विकास अधिकारी फर्नीचर की व्यवस्था करवाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking