कसया/कुशीनगर । उत्तरप्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का जनपदों में समीक्षा दौरा के दौरान गुरुवार की शाम देवरिया जनपद से कुशीनगर जनपद में आगमन हुआ l उपमुख्यमंत्री श्री पाठक के कुशीनगर जनपद में प्रवेश करतें ही जगह -जगह सैकड़ो की संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओ ने भब्य स्वागत करतें हुए, बुके,गुलाब फूल भेंट किया तो वही वही फूल मालाओ से लाद दिया गया l श्री पाठक रात्रि विश्राम के पश्चात शुक्रवार की सुबह महापरिनिर्वाण मंदिर का दर्शन व पूजन अर्चन कर तथागत की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढ़ाया l इस दौरान सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे,जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र ,विधायक खड्डा विवेकानंद पांडेय, विधायक कुशीनगर पीएन पाठक, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा आदि मौजूद रहे l मंदिर दर्शन के बाद उप मुख्यमंत्री ने जन प्रतिनिधियों संग ई कार्ट की सवारी भी की l निर्धारित कार्यक्रम के क्रम में बैरिया चौक स्थित नवनिर्मित कसाडा कार्यालय भवन का उपमुख्यमंत्री श्री पाठक ने लोकार्पण कर पौधा रोपण किया l
इस मौके पर सांसद, विधायक, उपजिलाधिकारी कसया, भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व अधिकारी गण मौजूद रहे l इसके बाद उपमुख्यमंत्री जिलामुख्यालय रविन्द्र नगर विभिद निर्धारित कार्यक्रमो में भाग लेने निकल लिये l 
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…