कुशीनगर । डायट प्राचार्य डा. अमित कुमार सिंह की मौजूदगी में गुरुवार को डायट परिसर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय दुर्गवालिया (1-8) में अध्ययनरत छात्रों को ग्रीष्मावकाश हेतु दिए गए गृह कार्य की प्रगति की जानकारी ली गई।
विद्यालय पंहुचे छात्रों से प्राचार्य डा. सिंह ने वार्ता कर उनका आत्मविश्वास बढ़ाया। उन्होने छात्रों के गृहकार्य की जांच की व कठिनाईयों को सरल करने का तरीका बताया। विभिन्न तरीकों से पढ़ा कर शैक्षिक गुणवत्ता संवर्धन किया। डीएलएड प्रशिक्षुओं ने कक्षावार छात्रों की कक्षाएं संचालित की।
प्राचार्य ने छात्रों का निपुण लक्ष्य असेसमेंट टेस्ट कर परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त की। गई। प्रधानाध्यापक डा. सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने छात्रों को प्रदत्त गृह कार्य के बारे में जानकारी ली व उन्हे अपने पसंद का एक पौधा लगाने हेतु प्रोत्साहित करते हुए शेष ग्रीष्मावकाश में पर्यावरण संरक्षण पर प्रोजेक्ट कार्य दिया गया। इस दौरान डीएलएड प्रशिक्षु मौजूद रहे।
हाटा, कुशीनगर। कोतवाली हाटा पुलिस ने पाक्सो एक्ट में वांछित चल रहे एक अभियुक्त…
हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर मिल एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट न्यू…
तहसील सभागार में 100 किसानों को मिला मुआवजा, शेष किसानों को भी जल्द मिलेगा…
मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…