News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीआईजी ने उत्तर प्रदेश बिहार सीमा का किया निरीक्षण,चौकसी का दिया निर्देश

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 17, 2024  |  9:48 PM

31 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीआईजी ने उत्तर प्रदेश बिहार सीमा का किया निरीक्षण,चौकसी का दिया निर्देश

कुशीनगर। बुधवार को देर शाम उत्तर प्रदेश बिहार सीमा पर पहुंचे डीआईजी गोरखपुर आनंद कुलकर्णी ने नेशनल हाईवे पर स्थित कुशीनगर,गोपालगंज सीमा का निरीक्षण किया ,वही मतहतो के साथ सीमा।क्षेत्र के विषय में आंशिक चर्चा करते हुए जानकारियां हासिल किया।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC...

सीमा पर सुरक्षा को लेकर जांच करने पगडंडियों पर निगरानी के विषय में क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह से जानकारियां हासिल किया।

डीआईजी आनंद कुलकर्णी ने न्यूज अड्डा संवाददाता से दूरभाष पर हुए बातचीत में बताया की नेशनल हाईवे से बिहार से यूपी को जोड़ रहा यही राष्ट्रीय मार्ग प्रमुख मार्ग है, अयोध्या में अगामी बाइस जनवरी को होने वाले प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर सीमा पर चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है।

इस क्रम में प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के बिहार सीमा से जोड़ने वाले मार्ग पर पैदल गस्त के साथ साथ ड्रोन कैमरे से निगरानी कराई गई।

डीआईजी के सीमा निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेंद्र सिंह कालरा,प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान आशुतोष कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज अतुल कुमार श्रीवास्तव,उप निरीक्षक उपेन्द्र यादव के साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। बताते चले की गोरखपुर रेंज के डीआईजी आनंद कुलकर्णी का कुशीनगर जनपद के तरयासुजान थाना अंतर्गत बिहार सीमा का यह पहला दौरा है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking