कसया/कुशीनगर । नगर स्थित एक निजी होटल में रविवार को जनपद ईंट निर्माता समिति की बैठक संपन्न हुई। इसमें पूर्व से चल रही मांगों को लेकर आगामी 10 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली देश व्यापी आंदोलन में भाग लेने सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई। संघ के अध्यक्ष छेदी राव ने कहा कि जीएसटी व कोयला में हुई बृद्धि को वापस कराने के लिए भठ्ठा मलिक पिछले कई एक जुलाई से हड़ताल पर हैं। बीच मे एक सप्ताह के लिए ईंटो की बिक्री तक बन्द करना पड़ा। बावजूद सरकार अपनी अड़ियल रवैये से बाज नही आ रही है। इसीलिए अब पूरे देश के भठ्ठा मालिक दिल्ली जाने को मजबूर हैं। महामंत्री वीरेंद्र पांडेय ने कहा कि अगर सरकार हमारी मांगें नहीं मानी तो आरपार की लड़ाई होगी।संसद भवन का घेराव किया जाएगा। बढ़ोत्तरी से मालिकों के साथ-साथ आमजन भी परेशान हैं। उन्हें भवन बनवाने के लिए महंगे दामों पर ईंट खरीदना पड़ रहा। बैठक को कोषाध्यक्ष शिवनाथ यादव, साधुशरण शाही, जगदीश सिंह, अजीमुल्लाह अंसारी, दीपक सिंधी, मंटू जायसवाल आदि ने भी संबोधित किया।
इस दौरान कसया नगर में संघ के लिए निजी भवन बनवाने की भी सहमति बनी। संचालन राजू लखमानी ने किया। शिवनारायण सिंह, राजन सिंह, रामअशीष जायसवाल, रामदयाल यादव, इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र यादव, दुर्गेश गुप्ता, मैनेजर सिंह, निपेन्द्र सिंह, मोहन जायसवाल, रमेश शर्मा, अरविंद सिंह, उपेंद्र नारायण, अशोक शर्मा, घनश्याम राय, गुड्डू यादव आदि उपस्थित रहे।
सुकरौली /कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के सम्पूर्ण क्षेत्र मे जहाँ एक तरफ लोग रामनवमी…
कुशीनगर। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस…
कुशीनगर । जटहां बाजार थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म व हत्या के…
कुशीनगर। जिले की तरयासुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गौ-तस्करी के मामले…