News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता पर्ची का वितरण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

May 25, 2024  |  6:37 PM

45 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदाता पर्ची का वितरण
  • जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदाताओं को आमंत्रण पत्र देकर वोट देने हेतु दिया निमंत्रण

कसया। शुक्रवार को जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने नगर पालिका क्षेत्र कुशीनगर कसया में मतदाताओ को लोकतंत्र के महापर्व में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रण पत्र के साथ-साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए मतदाता पर्ची का वितरण किया।इस दौरान सीडीओ गुंजन द्विवेदी व ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन ने भी मतदाताओं को मतदान के लिए आमंत्रित किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदातओ को आमंत्रण पत्र देकर वोट देने हेतु निमंत्रण भी दिया।जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए आप सभी की भागीदारी आवश्यक है, कहा कि सभी को अपने साथ साथ परिवार के सदस्यों सहित आस पास के लोगों को बढ़ चढ़कर अपनी भागीदारी निभानी होगी, मतदाता गणों को स्वतंत्र तथा निष्पक्ष माहौल में मतदान करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मतदान का प्रतिशत बढ़ने से मजबूत लोकतंत्र का निर्माण होगा। श्रमिक, युवा ,बुजुर्ग तथा महिला मतदाताओं को वोटर पर्ची प्रदान करते हुए मतदान करने हेतु प्रेरित एवं आमंत्रित भी किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित सभी जनों से अपील किया की मतदान के दिन अपने बुथ पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें, तथा मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भूमिका का निर्वहन करें।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने 18 वर्ष से ऊपर के सभी मतदाताओं को आह्वान किया की मतदान के दिन अपने बुथ पर पहुंच कर अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें। मतदाता पर्ची वितरण घर-घर जाकर सभी बी एल ओ के माध्यम से शत प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को हासिल करने के दृष्टिगत मतदाता पर्ची का वितरण करने के निर्देश भी दिए गए।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन,राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी,क्षेत्रीय लेखपाल, कानूनगो तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर
मार्ग दुर्घटना में ज़िले के दो पत्रकारों की मौत, दो गंभीर, जिले में शोक की लहर

इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…

मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग
मोतीचक ब्लॉक के पूर्व प्रमुखों के सम्मान में प्रतिमा स्थापना और मुख्य द्वार के नामकरण की मांग

हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…

“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश
“त्योहारों में खलल डालने वालों पर सख्ती तय” — चौकी प्रभारी महेश मिश्र पीस कमेटी बैठक में दिया कड़ा संदेश

कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…

18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम
18 को रामपुर राजा में गोलू राजा व शिल्पी राज का कार्यक्रम वैष्णवी महाविद्यालय परिसर में होगा होली मिलन व सहभोज कार्यक्रम

तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking