News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: बाढ़ से बचाव के लिए किया गया जनपद स्तरीय मॉक रिहर्सल

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 7, 2022  |  7:42 PM

520 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बाढ़ से बचाव के लिए किया गया जनपद स्तरीय मॉक रिहर्सल

कुशीनगर। आपदा विशेषज्ञ रवि कुमार के द्वारा बताया गया कि आज आपदा प्रभावित क्षेत्र खड्डा में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का जनपद स्तरीय मॉक ड्रिल कार्य योजना आयोजित की गई।आपदा प्रभावित क्षेत्र खड्डा में बाढ़ बचाव एवं राहत कार्यों का मॉक ड्रिल कार्यक्रम प्रात 9:00 बजे से अपराहन 1:00 बजे तक चला।

आज की हॉट खबर- होली में ‘छलका’ कुशीनगर, शराब बिक्री ने तोड़ा रिकॉर्ड —...

इस क्रम में बड़ी गंडक नदी के जल स्तर में वृद्धि से ग्राम महादेवा के जलमग्न होने व बचाव की सूचना देते हुए अवगत कराया गया कि आवश्यक कार्यवाही की जाए।जिला इ0ओ0सी0 पर तैनात अधिकारी सूचना को रजिस्टर में दर्ज करते हुए वायरलेस के माध्यम से अपर जिलाधिकारी को सूचित किया गया। अपर जिलाधिकारी द्वारा वायरलेस व दूरभाष के माध्यम से ऑपरेशन चीफ सी0ओ0 खड्डा को एसडीआरएफ टीम को त्वरित कार्रवाई हेतु सूचित किया गया।
वायरलेस सेट के माध्यम से ऑपरेशन चीफ द्वारा यातायात निरीक्षक को एसडीआरएफ टीम को सड़क मार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया। फिर आपदा प्रभावित व्यक्तियों को राहत कैंप के प्रभारी द्वारा पंजीकृत करते हुए राहत शिविर में ठहराए जाने भोजन पेयजल आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाए जाने की व्यवस्था को निर्देशित किया गया।

ऑपरेशन चीफ के निर्देशानुसार ग्राम महादेवा के समीप नदी जलस्तर बढ़ने से 10 व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना व बचाव कार्य के समय नाव से वापस आ रहे 02 व्यक्तियों के डूबने की सूचना प्राप्त हुई। बचाव कार्य एसडीआरएफ द्वारा किया गया। इस क्रम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीपीआर का प्रदर्शन, फर्स्ट ऐड का प्रदर्शन, और घायल व्यक्तियों को एंबुलेंस के माध्यम से चिकित्सालय ले जाया गया। फिर बाढ़ राहत केंद्र में बाढ़ पीड़ितों का आगमन, रजिस्ट्रेशन व खाद्य सामग्री का आवंटन किया गया। फिर बाढ़ राहत शिविर में अग्निकांड की घटना गठित की गई जिसका सजीव प्रस्तुतीकरण किया गया।

इस तरह से मॉक ड्रिल सम्पन्न हुआ। मॉक ड्रिल में प्लानिंग चीफ अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, ऑपरेशन चीफ सी ओ खड्डा संदीप वर्मा थे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर
कुशीनगर का गौरव: लेखपाल के बेटे आकाश कुमार ने UPSC में हासिल की 438वीं रैंक, पडरौना तहसील में खुशी की लहर

कुशीनगर। कुशीनगर जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। ग्राम तुर्कपट्टी महुअवां…

बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
बीआरसी पर हुआ ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला

विद्यालयो में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षण के लिए सरकार तत्पर -विधायक खड्डा, कुशीनगर। ब्लॉक संसाधन…

पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह
पंपों पर डीजल- पेट्रोल के लिए लम्बा जाम, क्राइसेस को वाहन स्वामियों में उपापोह

खाडी देशों में युद्ध को देखते हुए मचा अफवाह  खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र…

कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ
कलश व शोभा यात्रा के साथ माँ काली जी के मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा का हुआ शुभारंभ

बोदरवार कुशीनगर :- विकास खंड कप्तानगंज के ग्राम सभा कुंदूर में स्थित माँ काली…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking