News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण; धान क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो -डीएम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2023  |  7:03 PM

7 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण; धान क्रय केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो -डीएम
  • 03 हजार किसानों ने धान क्रय हेतु पंजीकरण कराया है
  • फरवरी 2024 तक 89 हजार कुंतल धान क्रय करने का है लक्ष्य

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा बुधवार क़ो विपणन शाखा कसया धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।इस क्रम में खाद्य विभाग द्वारा संचालित विपणन शाखा कसया धान क्रय केंद्र के निरीक्षण दौरान साफ सफाई की व्यवस्था, बोरो की उपलब्धता, वजन के मशीन, डस्ट पावडर मशीन ,बिजली की व्यवस्था, खरीदे हुए धान को रखने की व्यवस्था की जानकारी ली।जिलाधिकारी ने क्रय केंद्र पर मौजूद मूलभूत सुविधाओं की भी जानकारी लेते हुए डिप्टी आरएमओ को साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने, धान क्रय केंद्रों की मरम्मत कराने , त्रिपाल बिछाकर मशीनों को उचित स्थानों पर रखने हेतु निर्देशित किया।

आज की हॉट खबर- सलेमगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी सावित्री बाई फुले जयंती,...

तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा निरीक्षण के क्रम में डिप्टी आरएमओ (खाद्य एवं विपणन अधिकारी) विनय प्रताप सिंह से जनपद में कुल धान क्रय केंद्रों की संख्या, वर्तमान में धान क्रय हेतु किसानों के पंजीकरण की संख्या, पूर्व एवं वर्तमान वर्ष धान क्रय का लक्ष्य, न्यूनतम समर्थन मूल्य इत्यादि की जानकारी ली । खाद्य एवं विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि अभी जनपद में 82 धान क्रय केंद्र संचालित है जिसपर तहसील स्तर पर सभी उपजिलाधिकारी को नोडल अधिकारी एवं क्रय केंद्रों पर लेखपालों को नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है l 03हजार किसानों ने धान क्रय हेतु पंजीकरण कराया है तथा फरवरी 2024 तक 89 हजार कुंतल धान क्रय करने का लक्ष्य है।जिलाधिकारी ने खाद्य एवं विपणन अधिकारी को जनपद के सभी धान क्रय केंद्र पर सभी बेसिक सुविधायें सुनिश्चित किये जाने हेतु निर्देशित किया तथा धान क्रय केंद्रों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य पर ही धान खरीद सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विदित हो कि सरकार द्वारा निर्धारित धान खरीद हेतु न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2183 प्रति कुंतल है सभी किसानों को धान का सही समर्थन मूल्य प्राप्त हो। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा केन्द्र प्रभारी को धान क्रय में पूरी तत्परता बरते जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि धान क्रय शासन की प्राथमिकता का विषय है। अतः सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आए हुए किसानों के साथ मित्रवत एवं सम्मानजनक व्यवहार करें। साथ ही किसी भी प्रकार की उन्हे कोई असुविधा न हो, इसका विशेष रुप से ध्यान रखे। किसानों का ज्यादा से ज्यादा रजिस्ट्रेशन कराने हेतु किसानों को जागरूक करने के भी निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी विनय प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी फरहत अफरोज सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

संबंधित खबरें
सलेमगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी सावित्री बाई फुले जयंती, तीन जनवरी को होगा भव्य आयोजन
सलेमगढ़ में धूमधाम से मनाई जाएगी सावित्री बाई फुले जयंती, तीन जनवरी को होगा भव्य आयोजन

सलेमगढ़, कुशीनगर।सीमावर्ती कस्बा सलेमगढ़ में आगामी तीन जनवरी को देश की प्रथम महिला शिक्षिका,…

ठंड की वजह से प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के छात्रों का रहेगा दो दिन अवकाश
ठंड की वजह से प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालय के छात्रों का रहेगा दो दिन अवकाश

खड्डा, कुशीनगर। कुशीनगर जिले में बढ़ते ठंड व फर्फीली हवाओं से भरे मौसम को…

ब्रह्मस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीण आक्रोशित , कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी
ब्रह्मस्थान की भूमि पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीण आक्रोशित , कार्रवाई नहीं होने पर ग्रामीणों ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

तमकुहीराज,कुशीनगर। स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत माधोपुर बुजुर्ग में स्थित सैकड़ों वर्ष पुराने…

मोतीलाल गुप्ता ने चकबंदी अधिकारी पर पोर्टल पर ग़लत रिपोर्ट दर्ज करने का लगाया आरोप
मोतीलाल गुप्ता ने चकबंदी अधिकारी पर पोर्टल पर ग़लत रिपोर्ट दर्ज करने का लगाया आरोप

मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जांच एवं कार्यवाही की किया मांग  खड्डा, कुशीनगर। आईजीआरएस पोर्टल…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking