कुशीनगर। जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के साथ शुक्रवार को लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र तथा दुदही विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय माधोपुर, गौरीश्रीराम, दुदही( कुशीनगर) मतदान केंद्र का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्रों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम सुनिश्चित सुविधाएं (AMF) उपलब्ध कराने के संबन्ध में आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मतदान केंद्र पर शौचालय, स्वच्छ पेयजल, छायादार स्थल, चार्जिंग पॉइंट, पंखा, प्रकाश व्यवस्था, रैंप, फर्नीचर इत्यादि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 01 जून को जनपद कुशीनगर में मतदान होगा। जून माह की संभावित गर्मी के दृष्टिगत सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। जिससे की मतदाताओं को परेशानी न हो। मतदान केंद्रों पर पानी एवं आवश्यक सुविधाए की उपलब्धता रहे। इसके अतिरिक्त छायादार स्थल एवं बैठने के लिए समुचित कुर्सियों के प्रबंध भी किया जा जाए । जिलाधिकारी ने सहायक रिटर्निग अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करे, जिससे कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में मतदान हेतु मतदाता गण प्रेरित एवं जागरूक हो तथा मतदान दिवस के दिन अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें।
निरूक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग ऑफिसर तमकुहीराज विधान सभा क्षेत्र विकास चंद्र, तहसीलदार तमकुही राज, कानूनगो एवं क्षेत्रीय लेखपाल सहित विभिन्न अधिकारी मौजूद रहे।
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…