News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम ने की पल्स पोलियों अभियान की समीक्षा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 25, 2023  |  5:11 PM

194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने की पल्स पोलियों अभियान की समीक्षा WhatsApp
Responsive image
  • 1559 पोलियो बूथ पर दी जाएगी पोलियो ड्राप
  • 29 मई से 03 जून तक घर घर जाकर 0-5 वर्ष के बच्चों को दी जाएगी खुराक

कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन ने कलेक्ट्रेट कार्यालय कक्ष में पल्स पोलियों अभियान के तैयारियों के संबन्ध में जनपदीय टास्क फोर्स की बैठक की तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
विदित हो कि 28 मई को पल्स पोलियो अभियान का आयोजन किया जाएगा। इस दिन जनपद के 1559 बूथों पर 0-5 वर्ष के लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप की खुराक दी जाएगी। जनपद में कुल 05 लाख 97 हज़ार 577 लक्षित बच्चे हैं।

आपके लिए और..- रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

29 मई से 03 जून तक जनपद में घर घर जाकर 0- 5 वर्ष के लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप दिए जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की है कि सभी लक्षित बच्चों को पोलियो ड्राप जरूर दिलाएं।
जिलाधिकारी ने आयोजित प्लस पोलियो अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सभी संबंधित विभागो को समन्वय के साथ 0-5 वर्ष के लक्षित बच्चो को शतप्रतिशत पोलियो ड्रॉप पिलाये जाने का निर्देश दिया और कहा कि ऐसा प्रयास हो कि कोई भी बच्चा इससे वंचित न होने पाय। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि एएनएम, आशा और आंगनबाड़ी सक्रिय भूमिका निभाते हुए ड्यू लिस्ट तैयार करें और सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से पल्स पोलियो की खुराक उपलब्ध कराएं।

मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 सुरेश पटारिया ने पल्स पोलियों अभियान सहित अन्य कार्यो की प्रगति रखते हुए बताया कि पोलियो अभियान के लिए पोलियों बूथ, टान्जिट बूथ, मोबाइल टीम तथा घर घर भ्रमण हेतु टीमे बनायी गयी है। अभियान के सुपरविजन हेतु सुपरवाईजर एवं ब्लाक स्तरीय पर्यवेक्षण एवं ब्लाक स्तरीय जोनल अधिकारी तथा तहसील स्तरीय / उपजिला मजिस्ट्रेट द्वारा सघन अनुश्रवण किया जायेगा। इस अभियान में 0-5 वर्ष के बच्चे लक्षित किये गये है।

बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग के संदर्भ में फैमिली प्लानिंग, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की समस्याओं के बारे में भी जाना। स्टाफ/मानव संसाधन की कमी की समस्या को निस्तारित करने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए गए। उन्होनें कहा जिन स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित ढंग से कार्य नहीं हो रहा है, उसका कारण जाना जाए व समस्याओं का समाधान किया जाए। जहाँ स्टाफ की कमी है वहाँ स्टाफ सम्बद्ध किये जायें।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेन्द्र राय, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 रामजियावन मौर्य सहित विभिन्न एमओआईसी एवं अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का क्षत- विक्षत शव

गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड के पनियहवा स्टेशन के आगे रेलवे ट्रैक पर युवक का शव…

हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय
हाटा कोतवाली में विधिक सहायता शिविर की दी गई जानकारी, पीएलवी ने बताए साइबर अपराध से बचाव के उपाय

हाटा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशन में तथा जिला…

शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 
शाकाहारी और अच्छे विचारों का होना आवश्यक : बैकुंठ दूबे 

मथौली बाजार कुशीनगर,मानव जीवन को सफल बनाने और सुख शान्ति के लिए मनुष्य को…

मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन
मंदिर बचाओ संघर्ष समिति ने उपजिलाधिकारी हाटा को सौंपा ज्ञापन

प्रशासनिक निगरानी में फसल कटाई और मंदिर परिसर में सुरक्षित भंडारण की उठाई मांग…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking