कसया/कुशीनगर।
प्रधानमंत्री मोदी की बुद्ध स्थली कुशीनगर में आगामी07जुलाई को संभावित कार्यक्रम के दृष्टिगत सुरक्षा के मद्देनजर सुनियोजित विभिन्न कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल की ड्यूटी व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु अचूक सुऱक्षा व्यवस्था का निरिक्षण शनिवार को जिलाधिकारी रमेश रंजन एवं पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल द्वारा कार्यक्रम स्थल बरवा फार्म पर तेजी से चल रहे पार्किंग स्थल,हेलीपैड, क़ृषि विश्व विद्यालय की शिलान्यास भूमि आदि का भ्रमण व निरीक्षण किया गया l निरिक्षण के दौरान त्रुटिरहित सुरक्षा व्यवस्था हेतु मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये । इसी क्रम में डीएम के निर्देश पर
बरवा जंगल कार्यक्रम स्थल पर निर्माण हो रहे सभा स्थल व हेलीपैड निर्माण का एसडीएम कसया,एसडीएम कप्तानगंज, एस डीएम पडरौना और हाटा एसडीएम व्यास नारायण उमराव, वरुण पाण्डेय, महातम सिंह, रत्निका श्रीवास्तव ने भी निरिक्षण किया l इस दौरान सीओ कुंदन कुमार सिंह, थानाध्यक्ष डॉ. आशुतोष कुमार तिवारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l
एमएलसी ध्रुव त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार प्रदेश के 2300 माध्यमिक शिक्षकों…
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…