कसया/कुशीनगर। शुद्ध पेय जल हमारे जीवन की मूल आवश्यकता है। उच्च गुणवत्ता वाले पेयजल की आपूर्ति के लिये ग्रामीण क्षेत्रो में शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिये करोड़ो रूपये के लागत से बनाये गये ओभर हेड टैंक व टीटीएसपी टैंक बेकार पड़े हैं। सरकार की शुद्ध पेयजल की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। गांव के लोग दूषित जल पीने को मजबूर है। विदित हो कि क्षेत्र के नदवा विशुनपुर निवासी पेशे से बाल रोग विशेषज्ञ चिकित्सक अम्बरीष सिंह अपनी पहचान चिकित्सा के क्षेत्र में तो बनाये ही हैं, इसके साथ ही डॉ. श्री सिंह समाजिक क्षेत्र में भी गरीबो, मजलूमो की सेवा व उनकी मदद करने के रूप में भी क्षेत्र में विशेष रूप से प्रख्यात है l समाजिक सेवा के रूप में डॉ. अम्ब्रीष सिंह अपने क्षेत्र व गांव के गरीब, जरूरतमंदो को जो दूषित पेय जल पीने को मजबूर थे उनके लिये शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ लगभग दस वर्षों से गांव के लोगो को निःशुल्क शुद्ध पेय जल उपलब्ध करा रहे हैं।डॉ. श्री सिंह के अनुसार गांव में दूषित जल पीने से लोग तरह तरह की बिमारियों से ग्रस्त हो जाते हैं जिसमे खास तौर पर पीलिया हैं की बीमारी व्यापक रूप में है । इन बीमारी से निजात दिलाने के लिये शुद्ध पेयजल की समस्या को देखते हुये अपने निजी खर्चे से अपने आवास पर ही समरसेबल बोर करवाकर ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल निःशुल्क उपलब्ध करा रहे हैं। इसी जगह पर चार से पांच की संख्या में टोटी लगवा दिया गया है ताकि ग्रामीण आसानी से पेय जल भरकर घर लें जा सके l बिजली नही रहने पर जनरेटर चलाकर जल उपलब्ध कराया जाता है।
बताते चले कि इस गांव की आबादी लगभग चार हजार के करीब हैं, इसके साथ ही वेईली, लक्ष्मीपुर महंथ आदि गांव के लोग भी सुबह और शाम को पानी लेने के लिये अपने – अपने बाटल गैलन, जार व बाल्टी आदि में भरकर ले जाते हैं। ग्रामीण वासी रमेश सिंह, वीरेन्द्र प्रसाद,प्रताप सिंह,चिखुरी खरवार,राजू सिंह,मोहन ठाकुर ,प्रताप सिंह आदि का कहना है कि पहले हम लोगो को पानी खरीद कर पीना पड़ता था, लेकिन अब डॉक्टर साहब के यहा से निःशुल्क स्वच्छ पेय जल उपलब्ध हो जाता हैं।
बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…
नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…
हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…
हाटा कुशीनगर । सोमवार को स्थानीय तहसील परिसर के सभागार में उपजिलाधिकारी योगेश्वर सिंह…