News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: साहिर लुधियानवी सम्मान से नवाजे गए डॉ इम्तियाज समर

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 5, 2021  |  12:00 PM

779 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: साहिर लुधियानवी सम्मान से नवाजे गए डॉ इम्तियाज समर
  • साहिर लुधियानवी के शताब्दी जन्मदिवस पर प्रयागराज में आयोजित रहा सम्मान समारोह

हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । गजल के मशहूर शायर व कप्तानगंज निवासी डॉ इम्तियाज़ समर को उनकी बेबाक रचनाओं के लिए प्रसिद्ध गीतकार साहिर लुधियानवी सम्मान से नवाज गया है। यह सम्मान 4 अगस्त को साहिर लुधियानवी के जन्म शताब्दी समारोह के मौके पर प्रयागराज स्थित निराला सभागार इलाहाबाद विश्वविद्यालय में हुआ। यह सम्मान देश के 21 रचनाकारों को दिया गया जिसमे डॉ समर भी शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

गुफ़्तगू त्रैमासिक पत्रिका के अध्यक्ष इम्तियाज अहमद गाजी व तमाम साहित्यकारों के हाथों प्रदान किया गया। सम्मान पाकर प्रयागराज से लौटने के बाद कप्तानगंज में साहित्यकारों, कवियों, प्रबुद्धजनो, और पत्रकारों ने डॉ इम्तियाज़ समर को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उन्होने मिले सम्मान के प्रति नगरवासियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि ये सम्मान मिलने के बाद समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ गयी है। डॉ समर को साहिर लुधियानवी सम्मान से सम्मानित होने पर स्थानीय प्रभात काव्य संस्था के अध्यक्ष पंडित उमाशंकर मिश्र मनुज, इन्द्रजीत गुप्त, बेचू बीए, डॉ अर्शी बस्तवी, नुरूद्दीन नूर, बेनीगोपाल शर्मा, प्रधानाचार्य श्री राम प्रसाद, डॉ निसार अहमद सिद्दीकी, हरे राम गुप्त, इन्जीनियर इरसाद अहमद ख़ान, रामरेखा राय आदि ने प्रसन्नता ब्यक्त करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया है।

संबंधित खबरें
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking