News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar News/कुशीनगर: भाजपा के डॉ. रतन पाल ने एमएलसी पद के लिए किया नामांकन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Mar 22, 2022  |  6:40 PM

758 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भाजपा के डॉ. रतन पाल ने एमएलसी पद के लिए किया नामांकन
कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी को कुशीनगर और देवरिया में विधानसभा चुनाव में शत प्रतिशत विजय मिली है। इस सम्मान को एमएलसी चुनाव जीतकर और बढ़ाना है, ताकि देश व प्रदेश में दोनों जनपद का डंका बज जाए। भाजपा प्रत्याशी डा रतन पाल सिंह काफी योग्य और कर्मठ है। जनता के बीच रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान भी कराएं हैं । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ जनहित के सभी आंदोलनों का हिस्सा लेते हुये जेल तक गये है।
उक्त बातें भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह के सुगर मिल ग्राउंड के पास दिव्य शक्ति लान में नामांकन सभा को सम्बोधित करते हुये कही। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छात्र राजनीति के स्तम्भ, रक्षा अध्ययन में अनुसंधान करने वाले, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉ.रतनपाल सिंह को प्रत्याशी बनाया है तो वही सपा ने गोरखपुर मेडिकल कालेज में ऑक्सीजन की वजह से हुये बच्चों के मौत के आरोपी, मौत के सौदागर को अपना प्रत्याशी बनाया है, सपा प्रत्याशी पर एनएसए तक लग चुका है। वह देवरिया और कुशीनगर के इंसेफेलाइटिस से पीड़ित नौनिहालों का हत्यारा हैं। सपा ने सी ए ए के विरोध में चल रहे देश द्रोहियों के आंदोलन में भड़काऊ भाषण देने के मामले में जेल के सलाखों में गया। भाजपा प्रत्याशी काफी योग्य और मेहनती है । रतनपाल सिंह ने रक्षा अध्ययन में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद पर शोध किया है। वे शुरू से विद्यार्थी परिषद की विचारधारा से जुड़े रहे है। छात्र राजनीति के बाद डॉ. रतनपाल ने भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय और मजबूत कार्यकर्ता के रूप अपनी पहचान बनायी। आज वे भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में पार्टी का काम कर रहे है।
क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र ने कहा कि जनप्रतिनिधि और संगठन एक परिवार है। मुझे उम्मीद है समन्वय के साथ कार्य करके देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र को हम सभी भारी अंतर से जीतेंगे।
सभा को इन्होने किया सम्बोधित: प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सांसद कमलेश पासवान,सांसद विजय कुमार दूबे, सांसद रविन्द्र कुशवाहा विधायक जयप्रकाश निषाद,जिलाध्यक्ष देवरिया अंतर्यामी सिंह,जिलाध्यक्ष कुशीनगर प्रेमचंद मिश्रा।
सभा मे ये रहे मौजूद: जिलापंचायत अध्यक्ष गिरीश तिवारी, विधायक पी.एन. पाठक, विधायक मनीष जायसवाल, विधायक डा.असीम राय, विधायक विवेकानंद पाण्डेय, विधायक शलभ मणि त्रिपाठी, विधायक विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक सभाकुअर कुशवाहा, विधायक सुरेन्द्र चौरसिया, विधायक दीपक मिश्र शाका, विधायक सुरेन्द्र कुशवाहा, विधायक विनय गोंड़, विधायक हाटा मोहन वर्मा, कुशीनगर जिला प्रभारी रमेश सिंह, देवरिया जिला प्रभारी सुनील गुप्ता, प्रेस क्लब के चेयरमैन मार्कण्डेय मणि, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सतेन्द्र सिन्हा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छठठेलाल निगम, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ बच्चा पाण्डेय नवीन, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी विनय सिंह जेआरएफ, देवरिया जिला मीडिया प्रभारी अम्बिकेश पाण्डेय, कुशीनगर जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द, पूर्व विधायक डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, पूर्व विधायक काली प्रसाद,पूर्व विधायक रजनीकांत मणि, पूर्व विधायक शीतल पाण्डेय,पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी,पूर्व एमएलसी महेन्द्र यादव,पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा सिंह,पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही,पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार दूबे, पूर्व जिलाध्यक्ष मारकंडेय शाही,पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा के साथ -साथ दोनों जनपदों के सभी ब्लॉक प्रमुख,नगर पालिका-नगर पंचायत अध्यक्ष, जिलापंचायत सदस्य,सभासद,भारी संख्या में ग्राम प्रधान और बीडीसी भी रहे।
देवरिया-कुशीनगर के भाजपा पदाधिकारी भी रहे मौजूद: भाजपा प्रत्याशी के नामांकन सभा मे देवरिया और कुशीनगर के भाजपा के सभी जिलापदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी रहे। जिसमें प्रमुख रूप से विशम्भर मिश्रा, श्रीनिवास मणि, प्रमोद शाही, रविन्द्र कौशल किशोर, संतोष दत्त राय, विवेकानंद शुक्ल, अजय शाही, अजय दूबे, सतेन्द्र मणि त्रिपाठी, रामदास मिश्रा, राजेश मिश्रा, भारती शर्मा, राजू गोंड़, रविपाल, प्रवीण प्रताप मल्ल, शमसुद्दीन अहमद, संजय राव, संजय पाण्डेय, अरविन्द चौहान, जितेंन्द्र सिंह, कृष्णानाथ राय, गंगाशरण पाण्डेय, राजेश मिश्र, निशिरंजन तिवारी, बलराम उपाध्याय, अमित रजक, सुनील निषाद, पंकज शाही आदि रहे।
चार सेट में किया नामांकन: देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह ने चार सेट में अपना नामांकन दाखिल किया।नामांकन करने पहुचे भाजपा प्रत्याशी का इंदुपुर,गौरीबाजार,बैतालपुर, सिरजम,औरा चौरी,पुरवा चौराहा,कोआपरेटिव चौराहा,सुभाष चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े और फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।नांमाकन के दौरान सांसद रविन्द्र कुशवाहा,सांसद विजय कुमार दूबे, सांसद कमलेश पासवान,नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह,विनय सिंह,संजय सिंह रहे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर बनायी रणनीति: देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह के नामांकन सभा के बाद भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ.धर्मेन्द्र सिंह ने सभी सांसदों, विधायको और ब्लॉक प्रमुखों के साथ बैठक कर चुनाव जीतने की रणनीति तैयार किया। बैठक में ब्लाक वार प्रत्याशी के भ्रमण और बैठक की कार्ययोजना भी बनी जिसमे प्रत्याशी डॉ. रतनपाल सिंह भी मौजूद रहेंगे। प्रत्याशी के भ्रमण और बैठक का शुभारंभ कल 23 मार्च से कुशीनगर के हाटा, सुकरौली और मोतीचक ब्लाक से होगा। बैठक में देवरिया-कुशीनगर स्थानीय प्राधिकारी चुनाव के तीनो प्रभारी विधायक पी.एन. पाठक, जितेंन्द्र प्रताप राव, विश्वजीत सिंह आशु भी रहे।

आज की हॉट खबर- मोमोज की लत बनी अपराध की वजह! नाबालिग ने घर...

संबंधित खबरें
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार
पडरौना पुलिस का बड़ा खुलासा: अवैध तमंचा फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो शातिर गिरफ्तार

कुशीनगर । जिले के कोतवाली पडरौना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए…

कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार
कसया : पच्चीस हजार रुपए का इनामिया अंतरजनपदीय गो-तस्कर संभल से गिरफ्तार

कुशीनगर। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक
कुशीनगर में साइबर सेल की सख्ती रंग लाई, 107 मोबाइल नंबर व 341 IMEI किए गए ब्लॉक

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन में साइबर सेल, कुशीनगर द्वारा माह…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking