News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डॉ सत्येंद्र कुमार पाण्डेय एन0एच0एम0 के पुनः बनाये गए जिलाध्यक्ष

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 20, 2023  |  11:47 AM

33 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डॉ सत्येंद्र कुमार पाण्डेय एन0एच0एम0 के पुनः बनाये गए जिलाध्यक्ष
  • एन0 एच0एम0 संविदा कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन संपन्न

साखोपार/कुशीनगर।उ0 प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ इकाई कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार को देर शाम जिला पंचायत सभागार रविन्द्रनगर में एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन हुआ,साथ में एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारियों के चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय को पुनः एन0एच0एम0 संविदा कर्मचारी संघ का जिलाध्यक्ष बनाया गया।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह,प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती, प्रदेश संगठन मंत्री जावेद खान उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मयंक प्रताप सिंह ने मजबूती देते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों के ऊपर किसी प्रकार का अत्याचार नहीं होने दूंगा आपकी समस्याओं को मैं सरकार के पास रखूंगा और कोशिश करूंगा कि किसी भी संविदा पर अत्याचार न हो और आपकी मांग पूरी कराने की कोशिश करूंगा।
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सीएमओ के प्रतिनिधि के रूप में डॉ आर.डी.कुशवाहा एडिशनल सीएमओ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभुनन्दन उपाध्याय जिला अध्यक्ष -राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद- कुशीनगर ने कहा कि जब तक मैं हूं इस जिले में किसी भी कर्मचारी पर अन्याय नहीं होने दूंगा चाहे इसके लिए ऊपर तक लड़ना पड़े लडूंगा।
संचालन डॉ वेदप्रकाश तिवारी ने किया।
राधा निरंकारी ने स्वागत गान गाकर अतिथियों का स्वागत किया।

संगठन के संरक्षक चंद्रशेखर यादव उर्फ लड्डू ने कर्मचारियों की समस्याओ,कर्मचारियों पर हो रहे अत्याचार प्रताड़ना पर नाराजगी जताते हुए संविदा कर्मचारियों की बात रखी।
उ0प्र0 राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ जनपद – कुशीनगर के जिलाध्यक्ष डॉ सत्येन्द्र कुमार पाण्डेय ने अपना त्यागपत्र देते हुए कहा कि संविदा कर्मी पर अत्याचार नहीं होने दूंगा और सबके दुःख सुख में साथ रहूंगा ये मेरा वचन है।इसी के साथ प्रदेश संगठन की देख रेख में पुनः नए संगठन के चुनाव में सर्वसम्मति से डॉ सत्येंद्र कुमार पांडेय को ही जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इसी क्रम में आर.बी.एस.के. के जिला अध्यक्ष डॉ मकसूदन मिश्र ने आर.बी.एस.के के समस्याओं पर अपनी बात रखते हुए कहा कि आर.बी.एस.के. के कर्मचारियों को अपनी प्रमुख कार्य से हटा कर दूसरे अन्य कार्यों जैसे आयुष्मान कार्ड बनवाने, किसी भी आपदा,मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, अन्य मेला,किसी मंत्री के सभा में भी ड्यूटी लगा दी जाती है और बाद में उच्च अधिकारियों द्वारा डाट फटकार लगाया जाता है कि अपना कार्य सही से नहीं कर रहे हो,सैलरी समय से नहीं दिया जाता है।

डॉ संजय सिंह ने वेतन विसंगति को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि हम संविदा कर्मी को कम से कम वेतन पर अधिक से अधिक कार्य लिया जाता है।
विशाल ने संविदा कर्मियों की समस्यायों पर अपनी बात रखी।
सम्मेलन में जनपद के संविदा चिकित्स‌क,आरo बीo एस० केo संवर्ग,बी.पी.एम.यू. सवंर्ग, टी. वी. संवर्ग, ए.एन.एम. संवर्ग, सी. एच.ओ.,एल.टी.संवर्ग, फार्मासिस्ट,स्टाफनर्स आदि एवं एम.सी.एच. विंग जिला चिकित्सालय व राजकीय मेडिकल कालेज के समस्त एन. एच. एम. के सैकड़ों संविदा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर डॉ सुभाष यादव,डॉ आयुर्वेंद्र सिंह,डॉ एस पी चंद्रा, राजू यादव,डॉ आफताब,डॉ मुकेश आर्या,डॉ शिप्रा मिश्रा,डॉ पूनम यादव,अमित पांडेय, फारुख,एएनएम अंजू राय आदि सैकड़ों कर्मी मौजूद रहे।

चंद्रशेखर यादव को प्रदेश संगठन के द्वारा सर्व सम्मति से एन0 एच0 एम0 संविदा कर्मचारी संघ का जोनल अध्यक्ष चुना गया।

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking