कसया/कुशीनगर । नगर के गोरखपुर मार्ग पर एक पिकअप और मारुती कार में टककर हो गयीं,जिसमें पिकअप चालक मौके पर अचेत हो गया l सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से ऐम्बुलेंस द्वारा उक्त चालक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया l
मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार की देर शाम कसया से कुशीनगर की तरफ जा रहीं मारुती कार सं.UP53DZ0069 और कुशीनगर की तरफ से आ रहीं नगरपालिका का पिकअप वाहन विद्युत् हाउस के समीप अनियंत्रित होकर आमने -सामने टक्करा गये , जिसमे मारुती का अगला पोजीशन पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गया, तथा पिकअप चालक इजहार पुत्र सफायत निवासी नगरपालिका परिषद कुशीनगर वार्ड 15 वीर सावरकर नगर (सबया )मौके पर अचेत हो गयाl सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से पिकअप चालक को एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी कसया भेजवाया, जहाँ उसका उपचार चल रहा था l
वहीं कार चालक राजा शुक्ला व उसमें बैठे लोग पूरी तरह सुरक्षित थे l स्थानीय लोगो के अनुसार पिकअप चालक शराब पिया हुआ था l पुलिस दोनों वाहनों को थाने लें गयीं l
इंटरनेट मीडिया पर सांसद विजय कुमार दुबे एवं विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने जताया दुःख…
हाटा कुशीनगर। मोतीचक विकास खंड के पूर्व एवं द्वितीय (संस्थापक) ब्लॉक प्रमुखों के सम्मान…
कुशीनगर। आगामी त्योहार ईद-उल-फितर, नवरात्रि और रामनवमी को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से…
तमकुहीराज, कुशीनगर। वैष्णवी महाविद्यालय रामपुर राजा में भोजपुरी स्टार गोलू राजा व शिल्पी राज…