News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: कृतियों के बदौलत व्यक्ति मरने के बाद भी जिंदा रहते है- सूर्य प्रताप शाही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 6, 2023  |  8:29 PM

447 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कृतियों के बदौलत व्यक्ति मरने के बाद भी जिंदा रहते है- सूर्य प्रताप शाही
  • पुण्यतिथि पर श्रद्धापूर्वक याद किए गए डॉ.उदयनारायण द्विवेदी

कसया/कुशीनगर। तहसील  क्षेत्र के धनहां स्थित सावित्री देवी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रख्यात समाज सेवी एवं चिकित्सक रहे स्व.डा.उदयनारायन द्विवेदी की इक्कीसवीं पूण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि सभा व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज की हॉट खबर- तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल...

पांच हजार से अधिक निराश्रित लोगों में कम्बल वितरित किया गया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही कार्यक्रम का शुभारंभ ने डॉक्टर द्विवेदी के चित्र पर दीप जलाकर और पुष्प अर्पित कर किया।कार्यक्रम को संबोधित करते बतौर मुख्य अतिथि सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि डॉ.उदयनारायण द्विवेदी ऐसे महान व्यक्तित्व थे,जो सीमित साधनों में भी महत्वपूर्ण लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम थे। उन्होनें आजीवन सामाजिक मूल्यों का पालन करते हुए चिकित्सा के क्षेत्र में आदर्श  मानदंडों और ईमानदारी को प्राथमिकता दी। ऐसे व्यक्ति समाज मे अपनी अलग छाप छोड़ी।जीवन मे किये गये सामाजिक कृतियों के बदौलत व्यक्ति मरने के बाद भी जिंदा रहते है।उन्ही में से एक डाक्टर उदय नारायण द्विवेदी थे।माता पिता के सपनों को साकार करना हर पुत्र का धर्म और कर्म हैं। स्वर्गीय द्विवेदी के अधूरे कार्यों को उनके सुपुत्र पंकज और दीपक पूरे कर रहें हैं और समाज के लिए एक मिशाल भी कायम कर रहे हैं।

कार्यक्रम को फाजिलनगर विधायक सुरेन्द्र सिंह कुशवाहा,खड्डा विधायक विवेकानंद पाण्डेय,पडरौना विधायक मनीष जायसवाल, रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, हाटा विधायक मोहन वर्मा,पूर्व आरटीओ अजय त्रिपाठी,ब्राम्हण सभा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय, एपीएन न्यूज के चीफ एडिटर विनय राय, सम्बोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. प्रेमचंद्र मिश्रा ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दिवाकर मणि, अजय राय, दुर्गेश राय,कुंवर डॉ.महेन्द्र प्रताप सिंह,रामबृक्ष गिरी,इंदु उपाध्याय, मनीष त्रिपाठी, देवानन्द गिरी,विकास पाण्डेय,रमेश राय, विश्व विजय सिंह,विजय बहादुर सिंह, कुलदीप उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। स्व.द्विवेदी के पुत्र हिरण्यगर्भ द्विवेदी उर्फ पंकज व ज्ञानेश्वर द्विवेदी उर्फ दीपक नेंआए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

संबंधित खबरें
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 
तरयासुजान : मिशन शक्ति 5.2 गांव की चौपाल से स्कूल तक गूंजी जागरूकता की आवाज, बेटियों को मिला सुरक्षा का मजबूत कवच 

कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को मजबूत बनाने के उद्देश्य…

शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 
शहीद दिवस पर पीजी कॉलेज के प्रबंधक ने पत्रकार को भेंट की ट्राई साइकिल 

बोदरवार, कुशीनगर :- बोदरवार बाजार से राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार विश्वनाथ शर्मा को बीमार…

खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर
खड्डा कस्बे के सिविल लाइन मुहल्ले में आग लगने से तीन पशुओं की हुई मौत, झुलसी महिला जिला अस्पताल रेफर

नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा ने घटनास्थल का लिया जायजा, प्रशासन से सरकारी…

हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति
हाटा के करजहां घाट पर बनेगा लघु सेतु, निर्माण हेतु ₹69.5 लाख की स्वीकृति

हाटा कुशीनगर । हाटा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है।हाटा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking